Let’s travel together.
nagar parisad bareli

सांची विश्वविद्यालय में मना महिला दिवस

0 19

• पूरक है, प्रतिस्पर्धी नहीं महिलाएं-कुलगुरु प्रोफेसर लाभ
• विवि की महिला कर्मचारियों का हुआ सम्मान

देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन

बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम में महिला कर्मचारियों का सम्मान किया गया। कुलगुरु प्रो वैद्यनाथ लाभ ने कहा कि महिलाएं पूरक है ना कि प्रतिस्पर्धी और परिवार और समाज को जोड़ने वाली शक्ति है महिलाएं। उन्होने कहा कि विवाह संस्कार में दोनों बराबर है ना कि कोई छोटा और बड़ा। प्रो लाभ ने मिथिला की एक विवाह परम्परा चतुर्थी का उल्लेख करते हुए बताया कि वहां शादी के 4 दिन बाद तक वधू को पति को परखने का मौका होता है और अगर चौथे दिन वह मना कर देते तो विवाह पूरा नहीं माना जाता। लड़की के हां कहने पर दुबारा फेरे होते है और विवाह सम्पन्न होता है। उन्होने कहा कि वेदकालीन भारत महिलाओं को सम्मान देने के कारण ही इतना महान बन पाया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सम्राट अशोक तकनीकी संस्थान विदिशा की प्रोफेसर डॉ रश्मि जैन ने कहा कि महिलाएं समाज को दिशा दिखाती है। उन्होने कहा कि आज संवेदनाएं खत्म हो रही है और ऐसे में महिलाओं के प्रति समाज को नजरिया बदलना होगा। कुलसचिव प्रोफेसर अलकेश चतुर्वेदी ने कहा कि संपूर्ण इतिहास नारी शक्ति की गाथाओं से भरा हुआ है। उन्होने कहा कि अब तो महिला योद्धाओं के पुरातात्विक अवशेष भी प्राप्त हो रहे हैं। भारतीय चेतना के परिप्रेक्ष्य में महिला शक्ति का स्वरुप है और उनके बिना शिव भी शव रह जाते हैं।
इस अवसर पर डॉ ऋतु श्रीवास्तव ने कविता मां तुम ऐसी क्यों हो सुनाई। शोधार्थी मोनिका पटेल ने कविता सुनाई ‘हां मैं नारी हूं, सभी पुरुषों पर भारी हूं। जो रखता मान मेरा करती उसकी रखवाली हूं। ‘ विभा शर्मा ने माता सीता के द्वंद और उनके जीवन चरित्र पर कविता सुनाई । शोधार्थी ममता चौधरी ने शाक्त तंत्र में महिला शक्ति साधना पर चर्चा करते हुए तंत्र में महिलाओं के बारे में विचार रखे। कई अन्य शोधार्थियों ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ अंजलि दुबे द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन देते हुए प्रोफेसर नवीन मेहता ने कार्यक्रम की भूमिका को समेटते हुए कहा कि मां है तो खुशियों की बरसात है, मां है तो जीवन आबाद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811