Let’s travel together.

पंचायत के कामों में हो रही मनमानी:ग्रामीण परेशान

0 336

 धीरज जॉनसन,दमोह

दमोह जिले के पटेरा जनपद अंतर्गत ग्राम तिंदनी में सरपंच एवं उनके परिजनों द्वारा पंचायत के कार्यों में मनमानी की शिकायत जनसुनवाई तक पहुंचने के बाद भी जारी रहने का मामला सामने आया।

जानकारी के अनुसार यहां बन रही पत्थरों की मेढ़ में पत्थरों के छोटे टुकड़े का इस्तेमाल,जहां आवश्यकता नहीं है वहां सी सी सड़क निर्माण,और सुलभ शौचालय का उचित स्थान पर निर्माण नही किया जाना बताया गया।

ग्रामीण पप्पू,देवेंद्र, बालकिशुन इत्यादि ने बताया कि पूर्व में जनसुनवाई में शिकायत दर्ज करवाई थी पर अभी जांच नहीं हुई और अब भी धड़ल्ले से सरपंच की मनमानी जारी है। पहले से बनी हुई नाली के पास सी सी सड़क बना दी गई है,जबकि आवागमन का मार्ग जहां सड़क की जरूरत थी वहां पर नहीं बनाई गई। खकरी निर्माण में छोटे छोटे पत्थर के टुकड़े लगाए जा रहे है सरपंच ने स्वयं की जमीन के निकट अच्छे पत्थरों से निर्माण कार्य किया है और बीच बीच में अवरोधक वॉल नहीं बनाई गई, सार्वजनिक शौचालय का निर्माण भी परिवर्तित स्थान पर किया जा रहा है।

पहले भी पंचायत के पंचों को मानदेय न मिलना, सामुदायिक स्वच्छता परिसर के किए राशि आहरण होने पर भी कार्य न होना,चबूतरा निर्माण, पारकोलेशन टैंक,तालाब निर्माण के नाम पर राशि निकालना, पशु अवरोधक वॉल निजी जमीन पर ही बना लेना इत्यादि की शिकायत की गई पर कोई कार्यवाही नहीं हुई जिससे ग्रामीण विकास अवरूद्ध हो रहा है। इस संबंध में ग्राम पंचायत सचिव वीरेंद्र यादव का कहना था कि पत्थर राजस्व ग्राम किला खदान से आ रहे है,सड़क का डीपीआर बना है, 2021 से प्रस्तावित शौचालय का एएस में रजिस्टर्ड नक्शा 322 लगा है, जनसुनवाई में हुई शिकायत के संबंध में पूर्व सचिव ही बता सकते है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

यूजीसी काूनन के विरोध में शिवपुरी रहा बंद, भाजपा कार्यकर्ताओं के बजट लाइव प्रसारण कार्यक्रम में हंगामा, कुर्सियां तोड़ी     |     केंद्रीय बजट 2026–27 का सीधा प्रसारण देखा–सुना, विकसित भारत के संकल्प को मजबूती     |     खेल स्टेडियम पर सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, खेल प्रेमियों की जुटी भीड़     |     आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811