Let’s travel together.

सरगुजा : भाई के साथ जा रही छात्रा को अगवा कर गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार

0 49

सरगुजा: सरगुजा जिले के दरिमा थानाक्षेत्र में बीती रात एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे 2 युवकों ने एक नाबालिग को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता अपने भाई के साथ दुकान से लौट रही थी उसी समय 4 आरोपियों ने अपने 2 और सहयोगी युवकों के साथ मिलकर उसके भाई को मारपीट कर भगा दिया और वारदात को अंजाम दिया। नाबालिग को दूर ले जाकर उसके साथ दो युवकों ने गैंगरेप किया। छात्रा के अपहरण की घटना से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय से जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, दरिमा थानाक्षेत्र के एक गांव में बीती रात करीब 8.30 बजे 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा अपने चचेरे भाई के साथ सामान लेने दुकान गई थी। गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आए चार युवक नशे की हालत में दो बाइकों से बाहर निकले। युवकों ने रास्ते में नाबालिग छात्रा के भाई के साथ मारपीट कर भगा दिया और छात्रा को जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर जंगल की ओर ले गए।

नाबालिग छात्रा को जंगल में ले जाकर दो युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। दो युवक इस दौरान पहरेदारी कर रहे थे। छात्रा के भाई ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी तो हड़कंप मच गया। ग्रामीण एकत्र होकर बाइक सवारों की तलाश की और नाबालिग को वापस गांव ले गए और एक बाइक सवार को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस, सभी आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अखिलेश कौशिक ने बताया कि घटना की सूचना पर रात को ही दरिमा पुलिस गांव में पहुंच गई। ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना की रिपोर्ट पर दरिमा पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 363, 366, 376 (2)(एन), 376 (2)(जी) व पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया। ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी रामेश्वर, विरेंद्र एक्का, फ्रांसिस सहित एक अन्य युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811