Let’s travel together.

ओलावृष्टि प्रभावित ग्रामों के खेतों में पहुंचे अफसर, कलेक्टर बोले- जल्द करें सर्वे

0 72

 

– कलेक्टर ने किया ओलावृष्टि प्रभावित ग्रामों का दौरा
– जल्द सर्वे करने के दिए निर्देश्

-रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में अभी दो दिनों में जिले में हुई बारिश के कारण किसानों की फसल प्रभावित हुई है। बारिश और ओलावृष्टि के कारण फसल को नुकसान हुआ है।कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने सभी एसडीएम और तहसीलदार को ओलावृष्टि प्रभावित गांव में सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं और कलेक्टर भी रविवार को प्रभावित ग्रामों के भ्रमण के लिए निकले। शिवपुरी, करेरा और पिछोर क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान संबंधित एसडीएम, तहसीलदार और कृषि विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी, एसडीएम अनूप श्रीवास्तव के साथ शिवपुरी के ग्राम रायश्री और सतेरिया पहुंचे। वहां किसानों से भी चर्चा की। मौके पर उपस्थित तहसीलदार सिद्धार्थ शर्मा और पटवारी को ओलावृष्टि प्रभावित ग्रामों में जल्द फसल क्षति सर्वे के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा पिछोर के नावली गांव में भी एसडीम राजीव समाधिया और तहसीलदार को निर्देश दिए। नावली गांव में भ्रमण के दौरान पटवारी मौके पर उपस्थित न होने पर पिछोर एसडीएम को संबंधित पटवारी पर कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त टीम बनाकर ओलावृष्टि से प्रभावित गांव का सर्वे कराए। सर्वे में देरी न हो और ग्रामीणों से भी चर्चा की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811