Let’s travel together.

लोकसभा चुनाव: बीजेपी ने NDA में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला किया सेट, कौन कहां कितने पर लड़ेगा?

0 123

लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अपनी रणनीति बनाने में जुटी हुई है. साथ ही साथ उम्मीदवारों के चुनाव को लेकर अंतिम मुहर लगा रही है. इस बीच पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 16 राज्यों के कई उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लग गई है और पार्टी ने एनडीए में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला सेट कर दिया है. बताया जा रहा है कि बीजेपी के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आज जारी हो सकती है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में पार्टी एनडीए में अपने सहयोगी दलों के लिए 6 सीटें छोड़ेगी.

सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी ने अपना दल और आरएलडी के लिए 2-2 सीट तय की हैं. निषाद पार्टी और ओमप्रकाश राजभर की पार्टी के लिए एक-एक सीट फिक्स की गई है. हालांकि आरएलडी के लिए कौन सी सीटें छोड़ी जाएं इस पर अभी फैसला नहीं हो पाया है. इसके अलावा असम में तीन सीटें अपने सहयोगियों के लिए बीजेपी छोड़ेगी. 2 सीट AGP और एक सीट यूपीपीएल के लिए छोड़ी गई है.

असम में 40 प्रतिशत सांसदों के कट सकते हैं टिकट

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा का कहना है कि सूबे में एनडीए के बीच सीट शेयरिंग को लेकर समझौता हो गया है. बीजेपी प्रदेश में 11 सीट पर चुनाव लड़ने जा रही है, जबकि उसकी सहयोगी असम गण परिषद (अगप) दो और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) एक सीट पर चुनाव लड़ेगी. सूत्रों का कहना है कि असम के लगभग 40 प्रतिशत सांसदों के टिकट कटने वाले हैं. सर्बानंद सोनोवाल डिब्रूगढ़ से चुनाव लडेंगे.

बताया जा रहा है कि हरियाणा की सभी 10 सीटों पर बीजेपी अकेले ही चुनाव लड़ सकती है, जबकि झारखंड में पार्टी अपने सहयोगी AJSU के लिए एक सीट छोड़ेगी. हालांकि बिहार में जेडीयू, चिराग पासवान की एलजेपी ( रामविलास), पशुपति पारस की एलजेपी( राष्ट्रीय), उपेन्द्र कुशवाह और जीतनराम मांझी के साथ सीट शेयरिंग पर फाइनल बातचीत होना अभी बाकी है. साथ ही महाराष्ट्र में शिवसेना (शिंदे) और एनसीपी के साथ भी सीट शेयरिंग पर अभी फाइनल बातचीत बाकी है.

बीजेपी की पहली सूची में तेलंगाना से 4-5 उम्मीदवारों का ऐलान संभव

तेलंगाना के तीन सीटिंग सांसदों को इस बार फिर टिकट मिलने की संभावना है. जी किशन रेड्डी, बंदी संजय कुमार, अरविन्द धर्मपुरी को दोबारा चुनावी अखाड़े में उतारा जा सकता है. पहली सूची में तेलंगाना से 4-5 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान संभव है.

बीते दिन बीजेपी केंद्रीयय चुनाव समिति की बैठक रात करीब 11 बजे शुरू हो गई थी, जोकि सुबह 03:20 तक चली. उम्मीदवारों के नामों का चुनाव करने के लिए लगभग साढ़े चार घंटे मंथन किया गया. इस बैठक में 16 राज्यों के उम्मीदवारों पर चर्चा की गई है. इस दौरान करीब 125 उम्मीदवारों पर एक-एक कर मंथन किया गया. अब कहा जा रहा है कि पार्टी एक-दो दिन में अपनी पहली लिस्ट जारी कर देगी. बैठक में जेपी नड्डा के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई सूबे के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल रहे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन मंडी को डाबरा इमलिया ले जाने के प्रस्ताव पर व्यापारियों में नाराजगी, शहर के आसपास जमीन चयन की मांग     |     सरकारी मूंग की बिक्री में 1100 रुपये प्रति क्विंटल का अंतर! मगरधा के गिरिराज वेयरहाउस की उपार्जित मूंग पर उठे सवाल     |     एक साल से वेतन नहीं मिलने पर रोते हुए कलेक्टर के पास पहुंची सुल्तानगंज स्वास्थ्य केंद्र की सफाई कर्मचारी     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1500 किलो महुआ-गुड़ लाहन नष्ट     |     नगर परिषद गैरतगंज में 2.28 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात     |     देवनगर से खंडेरा तक निकाली गई विशाल चुनरी यात्रा     |     तीन साल से बंद पड़ा विद्युत सब स्टेशन, परेशान किसानों ने कलेक्टर से लगाई गुहार     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल ने मैहर पहुँचकर माँ शारदा के किए दर्शन     |     क्षत्रिय महासभा का प्रतिभा सम्मान समारोह 20 अक्टूबर को, 75% से अधिक अंक वालों को मिलेगा सम्मान     |     झूलेलाल बस्ती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811