Let’s travel together.
nagar parisad bareli

बाघ और तेंदुआ की आपस की लड़ाई में तेंदुआ की मौत

0 545

लोहरपुरा के पास जंगल में तेंदुआ का शव मिला

मुकेश साहू दीवनगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आनेवाली ग्राम पंचायत अंबाडी के गांव बसिया के लोहरपुरा के पास जंगल में  एक तेंदुआ का शव मिला। जिसकी वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर वन विभाग का हमला घटनास्थल पर पहुंच गया था। पूरी रात वन अमला तेंदुए के शव की रखवाली करता रहा। सुबह घटनास्थल पर वन विभाग और निगम विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। साथ ही भोपाल से जीव विशेषज्ञ डॉक्टर पशांत देशमुख, डॉक्टर विनीत तिवारी, नायब तहसीलदार नियति साहू, सहित गांव के कई ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारी द्वारा 50 मी तक घटना स्थल का निरीक्षण किया गया निरीक्षण करने पर पता चला कि तेंदुआ के पास ही बाघ के पैर के निशान मिले हैं। जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बाघ और तेंदुआ की आपस की लड़ाई में तेंदुआ की मौत हुई हो। यहां जंगल निगम पीएफ 11के अंदर आती है। घटना स्थल पर ही तेंदुए का पीएम कर सैंपल ले लिए गए हैं सैंपल को जबलपुर भेजा जाएगा तेंदुआ को जंगल में ही जला दिया गया।

इनका कहना हे-

जहां पर तेंदुआ का शव मिला है उसके आसपास 50 मीटर के दायरे में शेर के पैर के निशान भी मिले हैं जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शेर भी उसी जगह पर आया होगा बाघ ने जैसे ही तेंदुए पर पंजे से बार किया तो तेंदुआ का सामने से सर फट गया था सर की हड्डी भी टूटी हुई पाई गई है। मौत किस कारण से हुई है इसका पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। अभी सैंपल कलेक्ट कर फोरेंसिक जांच के लिए जबलपुर भेजा जा रहा है।
डॉक्टर विनीत तिवारी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811