Let’s travel together.

प्राचीन मंदिर की जमीन पर कुछ लोग करना चाहते थे ऐसा काम, आक्रोशित पुजारी और स्थानीय नागरिकों ने कर दिया चक्का जाम, जानें पूरा मामला

0 50

ग्वालियर। ग्वालियर में मरी माता के प्राचीन मंदिर की जमीन पर कब्जा करने पहुंचे लोगों से पुजारी और स्थानीय लोगों का विवाद हो गया। आक्रोशित पुजारी और स्थानीय लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। जाम की खबर लगते ही आनन फानन में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। जहां स्थानीय लोगों ने हंगामा कर कब्जा कर रहे लोगों को पुलिस के हवाले किया और पुलिस उन लोगो हिरासत में लेकर थाने पर पहुंची। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों को समझने के बाद एसडीएम और रेवेन्यू अधिकारी को इसकी सूचना दी है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल पडाव थाना क्षेत्र के फूल बाग चौराहा स्थित प्राचीन मरी माता का मंदिर बना हुआ है। जिसकी देख रेख पुजारी के रूप में गोपाल राव मराठा का परिवार चार पीढ़ी से करता आ रहा है। पुजारी के बेटे मोहित का आरोप है कि उनके चाचा ओमप्रकाश राव ने मंदिर की जमीन उनको लीज पर दी है जबकि चाचा का इस जमीन से कोई लेना-देना नहीं है जिसकी शिकायत हम ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारीयो से की हुई है लेकिन आज रवि नगर में रहने वाला मुकेश सोनी अपने कुछ साथियों के साथ मंदिर पर आया और मंदिर के जमीन पर अपना हक जमाते हुए मंदिर की जमीन पर गड्ढे खुदवाने लगा। जिसे देख पुजारी और पुजारी का परिवार रोकने पहुंचा लेकिन वहां नहीं माना तब जिसे स्थानीय लोग इकट्ठा हुए।

पुजारी के साथ मिलकर हंगामा करने लगे और सड़क पर पहुंच कर चक्का जाम कर दिया जब पुलिस को चक्का जाम की खबर लगी तो पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हंगामा कर रहे लोगों को समझाया। लोगों ने मुकेश सोनी सहित कुछ लोगों को पुलिस के हवाले करते हुए मंदिर की जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करने की बात कही। पुलिस मुकेश सोनी सहित कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचे जहां मंदिर का पुजारी भी थाने पहुंचा और उसके खिलाफ शिकायत की। वहीं थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद लायन आर्डर न बिगड़ने की बात कही इसके साथ ही कहा कि इसकी सूचना संबंधित एसडीएम और रेवेन्यू अधिकारी को कर दी जिसकी वाहन जांच पड़ताल करने के बाद ही जमीन को लेकर निर्णय लेंगे तब तक माहौल को शांत बनाए। अगर वहां फिर से विवाद करते हैं तो उनके खिलाफ कानून कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |     फिल्मी स्टाइल में शराब ठेकेदार की गाड़ी का पीछा, डंडों से हमला और अड़ीबाजी; 5 नाबालिग समेत 8 पर केस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811