Let’s travel together.
nagar parisad bareli

हमारे दिलों में हमेशा मौजूद रहेगें आचार्य श्री

0 59

देवेन्द्र तिवारी साँची रायसेन
एक ऐसा संत जिसके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती हो ,जिनके दर्शन को मन न भर पाए ,इनके सानिध्य में जो आया निहाल हो गया ,जिनके आचरण में करुणा रहती थी ऐसा संत जो जिसको 8 भाषाओं का ज्ञान था ,जिनको उनकी विद्वता ज्ञान ,परोपकार ,त्याग और तप के लिए भारत ही नहीं बल्कि दुनियां में जाना जाता था जिन्हें ग्रीनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में। ब्रम्हांड का देवता के रूप में सम्मानित किया गया l बे आज हमारे बीच शारीरिक रूप से भले ही न हों लेकिन हमारे दिलों में हमेशा रहेंगे । उक्त आशय के उदगार नगर के अनेकों धर्मानुआयिओ समाजसेवियो ओर जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा आयोजित पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की विनयांजलि सभा के अवसर पर बोलते हुए व्यक्त किए ।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्री लंका महाबोधी सोसाइटी के प्रमुख विमल तिस भंते ,नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ब्राह्मण महा सभा से सी एल तिवारी ,गायत्री परिवार से राम कुमार तोमर , भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता जवाहर सिंह चौहान ,लायंस क्लब के सत्येंद्र सोनी , लल्लन ओझा ,पत्रकार अरुण मिश्रा सुशील त्रिवेदी , गौरीशंकर जैन ,सुनील जैन ,रचना जैन राजीव श्रीवास्तव आनंद जैन संदीप जैन प्रिंस जैन धर्मेंद्र जैन अनीता जैन गोरेलाल जैन गुड्डू जैन सोनू जैन समेत अनेक लोगो ने अपने विचार व्यक्त किए तथा ।सभा में उपस्थित थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811