Let’s travel together.
nagar parisad bareli

लायंस क्लब विदिशा की जोन विजिट- “उड़ान” पत्रिका विमोचन व अवार्ड सेरेमनी आयोजित

0 75

विदिशा।  लायंस इंटरनैशनल के जो कि सतत रूप से पीड़ित मानवता की सेवा, सहायता के साथ विजन, पर्यावरण, स्वास्थ्य और यूथ डेवलपमेंट आदि सेवा कार्यों में पूरे भारत के साथ विश्व में संलग्न है। इसके अंतर्गत लायंस क्लब विदिशा (मेन) में प्रशासनिक गतिविधि के रुप में आज जोन चेयर पर्सन एमजेएफ लायन योगेन्द्रसिंह राणा द्वारा आधिकारिक विजिट महाराणा प्रताप कॉलेज कांफ्रेंस हॉल में आयोजित की गई।

लायंस क्लब के रीजन पब्लिक रिलेशन ऑफिसर लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। इसके बाद क्लब प्रेसीडेंट और कार्यक्रम अध्यक्ष लायन यशवंत प्रताप सिंह राठौड़ ने सभा प्रारंभ करने की घोषणा की। पूर्व सैनिक लायन प्रीतमसिंह राय द्वारा राष्ट्र ध्वज वंदना के साथ सदस्यों द्वारा राष्ट्रगान हुआ। उपस्थित लायन सदस्य लायन मानसिंह रघुवंशी, लायन महेंद्र यादव, लायन के एन शर्मा, लायन विनेश त्रिपाठी,लायन सतेन्द्र धाकड़, लायन संजय कुमार, लायन रामू जाट, लायन संतोष राठौड़, अंजना राठौड़, सुलेखा शर्मा, मंजू राजपूत आदि सदस्यों द्वारा जोन चेयर पर्सन श्री योगेंद्र सिंह राणा, मीनल राणा सहित सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। प्रारंभ में संचालक मंडल की बैठक के बाद जनरल मीटिंग के साथ जोन विजिट में विभिन्न सेवा कार्यों पर चर्चा हुई।

आयोजन समिति अध्यक्ष एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ द्वारा अपने उदबोधन में क्लब के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की। क्लब अध्यक्ष लायन यशवंत प्रताप सिंह राठौड़ द्वारा अपने स्वागत उदबोधन में लायंस क्लब के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। लायन शाश्वत शर्मा द्वारा सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए क्लब की विगत सेवा गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। लायन राजाराम राजपूत द्वारा कोषाध्यक्षीय प्रतिवेदन में क्लब के बजट पर चर्चा की। कवि लायन सतेंद्र धाकड़ द्वारा अपने काव्य अंदाज में जोन चेयर पर्सन का परिचय प्रस्तुत किया। ज़ोन चेयर पर्सन द्वारा अपने मार्गदर्शी उद्बोधन में क्लब के सेवा कार्यों की सराहना करते हुऐ, प्रशासनिक बिंदुओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर लायंस क्लब की पुस्तिका योजना दर्पण “तनिष्क” का विमोचन हुआ।

क्लब के पूर्व अध्यक्ष लायन डॉ. रवि साहू द्वारा उपस्थित अतिथियों के साथ वर्ष 2022-23 के लिए उत्कृष्ट सेवा गतिविधियों के अवॉर्ड सदस्यों को प्रदान किए। जिसमें प्राईड ऑफ द ईयर का अवॉर्ड लायन यशवंत प्रताप सिंह राठौड़ और लायन ऑफ द ईयर का अवॉर्ड लायन शाश्वत शर्मा को दिया गया। अंत में सेवा गतिविधि के रुप में क्लब पदाधिकारीयों द्वारा जोन चेयर पर्सन के साथ जरुरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। कार्यक्रम का सफल एवं सुंदर संचालन एमजेएफ लायन अजय साहू द्वारा किया गया। लायन अभयराज पचौरी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम आयोजन में क्लब कोषाध्यक्ष लायन राजाराम राजपूत का विशेष सहयोग रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811