Let’s travel together.

उपज बेचने आए किसान का स्वागत कर किया समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी केंद्र का शुभारंभ

0 647

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।

सांची जनपद क्षेत्र में समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी उपार्जन केन्द्र पैक्स सांची सरजू वेयरहाउस मढ़बाई गांव पर शुभारंभ किया गया। गेंहू उपज बेचने आए सभी किसानों की उपस्थित में प्रथम उपज लेकर आए किसान का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। किसान की फसल का तौल समिति द्वारा किया गया। जिसमें वेयरहाउस मालिक दातार सिंह मीना, सांची सहकारी समिति प्रबंधक नरेश कुंवर राजपूत, केंद्र प्रभारी चेतन सक्सेना, ऑपरेटर राहुल शर्मा, जितेंद्र राजपूत, वीरेंद्र राजपूत, अमित राठौर, प्रिंस जैन एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा। वहीं समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी उपार्जन केन्द्र पैक्स सांची अंतर्गत मगधम वेयरहाउस चिरहोली पर भी शुभारंभ किया गया। यहां भी सभी किसानों की उपस्थित में प्रथम उपज लेकर आए किसान का माल्यार्पण कर फसल का तौल समिति द्वारा किया गया। गौरतलब है कि इस वर्ष किसानों के लिए गेहूॅ विक्रय हेतु स्लॉट बुकिंग सुविधा प्रारंभ की गई है।रबी उपार्जन वर्ष 2022-23 में किसानों के समर्थन पर गेहूॅ विक्रय के लिए एसएमएस के इंतजार को समाप्त करते हुए किसान उपज विक्रय करने के लिए उपार्जन केन्द्र का चयन एवं उपज विक्रय की दिनांक स्वयं ई-उपार्जन पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं।

सहकारिता अधिकारी ने बताया कि किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग की सुविधा 23 मार्च से ww.mpeuparjan.nic.in पर प्रारंभ हो गई है। किसान अपने पंजीयन में दिए गए मोबाईल नम्बर से मोबाईल, एमपी ऑनलाईन, सीएससी, ग्राम पंचायत, लोक सेवा केन्द्र, इंटरनेट कैफे, उपार्जन केन्द्र से स्लॉट बुकिंग कर सकते हैं। किसान द्वारा अपनी उपज विक्रय के लिए आगामी सात दिवस हेतु स्लॉट बुकिंग की जा सकती है। जो तीन कार्य दिवस तक वैध रहेगी। किसी भी किसान से आंशिक स्लॉट बुकिंग, आंशिक क्रय नहीं किया जाएगा। जिले के किसानों से अपने किसान पंजीयन पर समर्थन मूल्य पर गेहूॅ विक्रय हेतु www.mpeuparjan.nic.in पर स्लॉट बुकिंग कराने का अनुरोध किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |     भोपाल में नृत्य नाटिका “तू ही शक्ति तू ही नारी” का भव्य मंचन     |     लाॅक डाउन: सिर्फ सियासी शोशेबाजी या भावी संकट की ‘पब्लिक टेस्टिंग’ ? -अजय बोकिल     |     बामुलाहिजा :: तारीफ की चाशनी, CM हलकान!- संदीप भम्मरकर     |     बंदियों का चरित्र व व्यवहार बदलने शिवपुरी सर्किल जेल में गूंजा गायत्री मंत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811