Let’s travel together.

दंगे और आंदोलन के समय क्यों बंद किया जाता है इंटरनेट, राज्यसभा में सरकार ने दिया था ये जवाब

0 77

टीवी, न्यूज वेबसाइट और अखबारों में आप आए दिन सुनते और पढ़ते हैं कि सरकार ने फला जगह पर तनाव के चलते इंटरनेट और बल्क SMS बंद कर दिए हैं. क्या आपने कभी सोचा है कि सरकार तनाव वाली जगह पर आखिर सबसे पहले इन्हीं चीजों पर क्यों पाबंदी लगाती है.

अगर आपने कभी इसके बारे में सोचा नहीं है, तो हम आपको इंटरनेट और बल्क SMS पर लगने वाली पाबंदी के बारे में सरकार की ओर राज्यसभा में दिए गए जवाब के बारे में बता देते हैं. साथ ही आपको बताएंगे कि तनाव वाली जगहों पर सबसे पहले इंटरनेट और बल्क SMS पर पाबंदी क्यों लगाई जाती है.

राज्यसभा में सरकार ने दिया था ये जवाब

2021 में राज्यसभा में तत्कालीन गृह राज्य मंत्री किशन रेड्डी ने एक सवाल के जवाब में लिखित जवाब दिया था कि तनाव और दंगों के दौरान आपातस्थिति को काबू में करने के लिए इंटरनेट और बल्क SMS को बंद किया जाता है. क्योंकि ऐसे समय में साइबर स्पेस में सूचना बहुत तेजी से फैलती है, जिससे कोई भी शरारती तत्व गलत सूचनाओं को वायरल करके दूसरे स्थानों का माहौल खराब कर सकता है.

उन्होंने कहा था कि तनाव एवं दंगों के दौरान, सार्वजनिक सुरक्षा को बनाए रखने एवं आपात स्थिति को टालने के लिए राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के निर्दिष्ट अधिकारी दूरसंचार सेवाओं और इंटरनेट को बंद कर देते हैं. यह दूरसंचार सेवाओं का अस्थायी निलंबन (संशोधन) नियम 2020 की प्रक्रिया के तहत आता है. रेड्डी ने कहा था कि इंटरनेट बंद किए जाने के बारे में उनके मंत्रालय द्वारा केंद्रीकृत आंकड़े नहीं रखे जाते.

कौन जारी करता है इंटरनेट बंद करने का आदेश

तनाव की स्थिति में शहर के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट इंटरनेट और बल्क SMS को बंद कर सकते हैं. इसके लिए धारा 144 का हवाला भी दिया जा सकता है. ये धारा तभी लगाई जाती है जब किसी शहर में तनाव उत्पन्न होने की आशंका होती है और इसमें राजनीतिक सभा और भीड़ जोड़ने पर प्रतिबंध होता है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811