यशवंत सराठे बरेली रायसेन
पुलिस थाना ग्राउंड में विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी द्वारा कन्यापूजन और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। शिविर में स्थानीय जनप्रतिधि, पत्रकार गण और अधिकारी उपस्थित रहे।

शिविर में नागरिकों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों जिनमें पीएम स्व निधि के 16 हितग्राहियों, उज्ज्वला योजना के तहत 20 हितग्राहियों को लाभ दिया गया। और 17 आयुष्मान कार्ड बनाए गए और आयुष विभाग द्वारा 105 हितग्राहियों को लाभ दिया गया।

इसके साथ ही 102 हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया और महिला बाल विकास में चार आवेदन प्राप्त हुए और 10 आधार कार्ड बनाए गए।