Let’s travel together.

Paytm बैन पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, ‘सुधरने के लिए दिया पर्याप्त समय’

0 68

पेटीएम पेमेंट्स बैंक (PBBL) पर देश के बैंकिंग रेग्युलेटर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 31 जनवरी 2024 को बैन लगा दिया था. इसके बाद से लगातार इस बात को लेकर संशय बना हुआ है कि अब पेटीएम का क्या होगा? क्या 29 फरवरी के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक बंद हो जाएगा? खैर आज जब भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी मौद्रिक नीति का ऐलान किया, तो पेटीएम को लेकर कई बड़ी बातें कहीं.

मौद्रिक नीति की घोषणा के वक्त ही आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि रेग्युलेशन के दायरे में आने वाली कंपनियों से रेग्युलेशन की गंभीरता और तौर-तरीकों के सही पालन की उम्मीद की जाती है. उन्हें ग्राहकों के हितों का संरक्षण करना चाहिए. हालांकि उस वक्त उन्होंने पेटीएम का नाम नहीं लिया. उनकी इस नसीहत को सिर्फ पेटीएम नहीं, बल्कि अन्य फिनटेक कंपनियों के संदर्भ में भी देखा जाना चाहिए.

‘पेटीएम को पर्याप्त समय दिया गया’

मौद्रिक नीति की घोषणा के बाद प्रेस से बातचीत में आरबीआई गवर्नर ने पेटीएम से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए हैं. जानें उन्होंने पेटीएम को लेकर क्या-क्या कहा…?

  • पेटीएम को सुधार करने के लिए पर्याप्त समय दिया गया. लेकिन बार-बार नियमों का पालन नहीं करने के चलते उस पर कार्रवाई की गई.
  • पेटीएम का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि यदि सभी नियमों का पालन किया गया होता, तो केंद्रीय बैंक किसी रेग्युलेटेड कंपनी के खिलाफ कार्रवाई क्यों करता?
  • पेटीएम पेमेंट्स बैंक का मामला इंडिविजुअल है. इस मामले में पेमेंट्स के सिस्टम को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है.
  • RBI हमेशा रेग्युलेशन के दायरे में आने वाली कंपनियों के साथ द्विपक्षीय गतिविधि पर जोर देता है. हमारी कोशिश होती है कि कंपनियां सही कदम उठाएं.
  • जब भी कोई बैंक या एनबीएफसी रेग्युलेशन से जुड़े सही कदम नहीं उठाते हैं, हम उन पर कारोबार से संबंधित पाबंदियां लगाते हैं.
  • एक जिम्मेदार रेग्युलेटर होने के नाते हम सिस्टम की स्टेबिलिटी, डिपॉजिटर्स और ग्राहकों के हितों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर हम कदम उठाते हैं.
  • RBI पेटीएम को लेकर की गयी कार्रवाई के बारे में लोगों की चिंताओं को दूर करेगा. अगले सप्ताह इस बारे में एक FAQ’s जारी किया जाएगा.
Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811