Let’s travel together.

छत्तीसगढ़ : साय सरकार में कई अधिकारी इधर से उधर, देखिए तबादलों की लिस्ट

0 70

रायपुर: जब किसी राज्य में नई सरकार बनती है तो परिवर्तन तो होना निश्चित ही रहता है। क्योंकि सरकार अपने हिसाब से ट्रांसफ़रपोस्टिंग करती है। छत्तीसगढ़ में आईएएस अफसरों का ट्रांसफ़र होने के बाद अब सभी को आईपीएस और आईजी रेंज के अधिकारियों का ट्रांसफ़र होने का बेसब्री से इंतज़ार था। राज्य सरकार ने रेंज IG समेत करीब 25 जिलों के पुलिस कप्तानों का तबादला कर उन्हें नई जगहों पर पदस्थ किए गए है। अब राजधानी रायपुर रेंज के नए IG अमरेश मिश्रा और राजधानी रायपुर के नए SSP संतोष कुमार सिंह होंगे। वहीं वर्तमान के SSP प्रशांत कुमार अग्रवाल को बस्तर जिला भेजा गया है।

देखिए पूरी सूची …..

PunjabKesari
PunjabKesari
PunjabKesari
PunjabKesari

आपको बता दें कि इसके अलावा IPS डॉ. आनंद छाबड़ा, बद्री नारायण मीणा और अजय कुमार यादव को पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही IPS दीपांशु विजय काबरा की सेवाएं को परिवहन विभाग से वापस लेते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पुलिस मुख्यालय रायपुर में पदस्थ किया गया है। IPS डी.रविशंकर को भी पुलिस अधीक्षक जशपुर के अतिरिक्त परिवहन आयुक्त रायपुर के पद पर पदस्थ किया है। इस संबंध में गृह पुलिस विभाग के अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव ने आदेश जारी कर दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

इंदौर का एमवाय अस्पताल बना मोटापा सर्जरी का राष्ट्रीय केंद्र, आयुष्मान योजना से मरीजों को नई उम्मीद     |     रायसेन जिले में जनगणना की तैयारियां पूर्ण , जिले में 2387 प्रगणक आज 01 मई से करेंगे मकान सूचीकरण का कार्य     |     रेवा तट अलीगंज घाट पर आज राम जानकी मंदिर का भूमि पूजन,पूज्य ब्रह्मचारी के कर कमलों से रखी जाएगी नींव     |     गर्मी में बरसात बनी राहत, मूंग किसानों के खिले चेहरे,वेयरहाउस के बाहर भीगा गेहूं, किसानों की बढ़ी चिंता     |     गैरतगंज के 38 विद्यालयों को मिली खेल सामग्री, 174 फुटबॉल वितरित     |     जनगणना ड्यूटी के दौरान शिक्षिका की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती     |     भोजपुर में बढ़ता जनाक्रोश: कांग्रेस नेता सुभाष पटेल का वीडियो वायरल, प्रशासन पर उठे सवाल      |     नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां, संगठन को मिलेगी मजबूती     |     हाईवे 18 पर सख्त कार्रवाई, 3 घंटे चली चेकिंग, नियम तोड़ने वालों पर गिरी गाज     |     दहीडा गांव में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, किसान को 2 से 3 लाख का नुकसान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811