मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
जिला स्तरीय विज्ञान ,गणित, सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला रायसेन किया गया जिसमे एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला दीवानगंज की छात्रा कुमारी जेनव मंसूरी ने विज्ञान में प्रथम ,सामाजिक विज्ञान से जतिन शाक्य ने प्रथम ,एवम कुमारी असरा खान ने दितीय स्थान हाई स्कूल सेमरा की छात्रा कुमारी लली लोधी ने विज्ञान में द्वितीय स्थान तथा माध्यमिक शाला सत्ती से गणित विषय से अशरफ ने प्रथम स्थान एवम हारिश खा ने द्वितीय स्थान प्राप्त उक्त समस्त छात्र, छात्राओं को आगामी फरवरी माह में संभाग स्तर पर होने वाली प्रदर्शनी में और अच्छे प्रदर्शन के साथ आगे बढ़ना है प्रदर्शनी में मार्गदर्शी शिक्षक गायत्री गढ़वाल वंदना पटेल संजय जैन विजय सिंह राजपूत कौशल सिंह यादव प्रीति आठ्या दीपाली पोद्दार दीवानगंज शिक्षा केंद्र उपस्थित रहे