यशवंत सराठे बरेली रायसेन
विश्वास शिक्षण संस्थान में 75वे गणतंत्र के उपलक्ष्य में नगरपरिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी के मुख्यातिथ्य एवं शास.वा.हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य के.के.वानी की अध्यक्षता में दिव्यांग एवं मानसिक रूप से विकलांग बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

नगर में यह पहला प्रयास एवं प्रथम शैक्षणिक संस्थान है जो मंद बुद्धि के छात्र-छात्राओं को शिक्षा प्रदान करता है। इसका श्रेय श्रीमती प्रीति शुभम् धाकड़ संस्थान के संचालक को जाता है विगत कुछ वर्षों से हेमंत राजा भैया चौधरी के मार्गदर्शन में आरंभ किया गया स्कूल जिसमें 40 विद्यार्थी वर्तमान में अध्ययन रत है।

नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जो सराहनीय रहे।इस अवसर पर पत्रकार सुरेश विद्या,संजय शर्मा,अरशद मसूद, भार्गव जी पालकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अतिथि भाषण में नगर परिषद अध्यक्ष ने संस्था के संचालक की सराहना करते हुए कि यह नगर में अनुकरणीय उदाहरण है जो दिव्यांग बच्चों को शिक्षा प्रदान करने का कार्य किया है।

कार्यक्रम में उपस्थित स्वतंत्रता सेनानी के उत्तराधिकारी यशवन्त सराठे का सम्मान भी किया गया।अध्यक्ष द्वारा बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गये। कार्यक्रम का संचालन सुधाकर तिवारी ने किया।