Let’s travel together.
nagar parisad bareli

31 जनवरी तक सुबह 10 बजे से ही लगेंगे स्कूल, भीषण ठंड के कारण कलेक्टर ने बढ़ाई समयसीमा

0 26

भोपाल। प्रदेश के साथ-साथ राजधानी भोपाल इस वक्त भीषण ठंड की चपेट में है। फिलहाल ठंड से राहत के आसार भी नहीं है। जिले में प्रतिकूल मौसम को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया गया था। स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से कर दिया गया था। 20 जनवरी तक बदले हुए समय पर ही स्कूल संचालित किए जाने थे। शनिवार को भोपाल कलेक्टर ने आदेश जारी कर जिले में बढ़ते शीतलहर और प्रतिकूल मौसम के कारण 31 जनवरी तक सभी सरकारी व निजी स्कूल प्रात:10 बजे से ही संचालित करने के आदेश जारी किए हैं। वहीं दो पालियों में संचालित होने वाले सरकारी व निजी स्कूल भी सुबह 10 बजे से ही संचालित किए जाएंगे। ऐसे सरकारी स्कूल जो सुबह 10.30 बजे से संचालित होते हैं, वे यथावत निधारित समय-सारिणी के अनुसार संचालित होंगे। वहीं कक्षा छठवीं से 12वीं तक की कक्षाओं की पूर्व निर्धारित परीक्षाओं का संचालन समय-सारिणी के अनुसार होगा। यह आदेश 31 जनवरी तक लागू होगा।

वहीं दो दिन पहले मप्र स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर ग्वालियर एवं चंबल संभाग के स्कूलों को 31 जनवरी तक सुबह 11 बजे से लगाने के निर्देश दिए गए थे। वहीं शासन ने अन्य जिलों को लेकर संबंधित कलेक्टरों से मौसम की प्रतिकूलता एवं शीतलहर को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के संचालन के समय परिवर्तन के संबंध में निर्णय लेने के लिए कहा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811