Let’s travel together.

आज 02 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ, जानें घटस्थापना मुहूर्त एवं 9 देवियों के पूजा के दिन

0 163

इस वर्ष 02 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ होने जा रहा है, जिसका 11 अप्रैल को पारण के साथ समापन होगा. इस बार नवरात्रि पूरे 09 दिनों की है. 09 दिन की नवरात्रि को बड़ा ही शुभ माना जाता है. इस साल चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा का आगमन घोड़े की सवारी पर हो रहा है, जबकि प्रस्थान भैंसे की सवारी पर होना है. ये दोनों ही सवारियां लोगों को सतर्क एवं जागरुक रहने का संदेश देती हैं. घोड़ा युद्ध का प्रतीक है, ऐसे में सत्ता पक्ष को विरोध का सामना करना पड़ सकता है. वहीं, भैंसे की सवारी का अर्थ है रोग, कष्ट का बढ़ना. ऐसे में लोगों को अपनी सेहत के प्रति जागरुक रहने की आवश्यकता है. चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवरात्रि का प्रारंभ माना जाता है. आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि के घटस्थापना या कलश स्थापना के शुभ मुहूर्त एवं 09 देवियों के पूजन के दिनों के बारे में. जानें किस दिन किस देवी की पूजा होगी?

घटस्थापना या कलश स्थापना मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का प्रारंभ 01 अप्रैल को 11:53 एएम से होने वाला है, प्रतिपदा तिथि 02 अप्रैल को 11:58 एएम तक मान्य है. ऐसे में चैत्र नवरात्रि का कलश स्थापना या घटस्थापना 02 अप्रैल को होगा, इसके साथ ही नवरात्रि का प्रारंभ होगा. पहले दिन मां दुर्गा की प्रथम स्वरुप मां शैलपुत्री की पूजा होगी.
02 अप्रैल को चैत्र नवरात्रि का घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 06:10 बजे से लेकर प्रात: 08:31 बजे के मध्य तक है. यदि किसी कारणवश देरी होती है, तो आप दोपहर में 12 बजे से 12:50 बजे के मध्य कलश स्थापना कर सकते हैं.

चैत्र नवरात्रि 2022 किस दिन किस देवी की पूजा

चैत्र नवरात्रि पहला दिन: मां शैलपुत्री पूजा, 02 अप्रैलचैत्र नवरात्रि दूसरा दिन: मां ब्रह्मचारिणी पूजा, 03 अप्रैलचैत्र नवरात्रि तीसरा दिन: मां चंद्रघंटा पूजा, 04 अप्रैलचैत्र नवरात्रि चौथा दिन: मां कुष्मांडा पूजा, 05 अप्रैलचैत्र नवरात्रि पांचवा दिन: देवी स्कंदमाता पूजा, 06 अप्रैलचैत्र नवरात्रि छठां दिन: मां कात्यायनी पूजा, 07 अप्रैलचैत्र नवरात्रि सातवां दिन: मां कालरात्रि पूजा, 08 अप्रैलचैत्र नवरात्रि आठवां दिन: मां महागौरी पूजा, दुर्गाष्टमी, 09 अप्रैलचैत्र नवरात्रि नौवां दिन: मां सिद्धिदात्री पूजा, 10 अप्रैलचैत्र नवरात्रि पारण एवं हवन, 11 अप्रैल

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांसद खेल महोत्सव के दौरान रविंद्र जडेजा की गेंद पर शिवराज सिंह चौहान ने पहली गेंद पर मारा चौका     |     सत्येंद्र तुलाराम साहू की ‘ने करो 11’ का  विमोचन     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फूड प्रोसेसिंग वर्कशॉप संपन्न     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फैशन डिज़ाइनिंग वर्कशॉप का भव्य समापन     |     विदिशा के डॉ विवेक चौकसे ने प्रथम इंटरनेशनल कांफ्रेंस GLAFIMSCON में प्राप्त किया द्वितीय स्थान     |     प्रधान आरक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत, एसबीआई के पुलिस सैलरी पैकेज से मिली आर्थिक सहायता     |     योग शिविर का समापन: योगाभ्यास के साथ दिए गए स्वस्थ जीवन के सूत्र     |     मोदी सरकार का बजट जनता की उम्मीदों पर करारा प्रहार — भावेश बघेल     |     केंद्रीय बजट 2026-27: ग्रामीण छत्तीसगढ़ के लिए निराशाजनक, किसान-मजदूर विरोधी- राजेंद्र बंजारे     |     अवैध रूप से गांजा बेंच रहे युवक को पुलिस ने दबोचा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811