Let’s travel together.

छत्तीसगढ़ी भजन: सजाबो घर, गली परछी…अवधपुरी राम आए हैं, छत्तीसगढ़ी में स्वप्निल का राम भजन हुआ प्रसारित

0 46

अंबिकापुर। उत्तर छत्तीसगढ़ के नवोदित कलाकार स्वप्निल जायसवाल का छत्तीसगढ़ी में राम भजन इंटरनेट मीडिया पर छाया हुआ है। तीन दिन में तीन तीस लाख से अधिक लोगों ने इसे पसंद किया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डा रमन सिंह सहित अन्य मंत्रियों ने भी स्वप्निल के इस भजन को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया है। खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय से संगीत में बीए आनर्स की उपाधि लेने वाले स्वप्निल जायसवाल ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है।

समूचे देश में भक्ति और उल्लास का वातावरण है।छत्तीसगढ़ ,प्रभु श्री राम का ननिहाल है ऐसे में उनके ननिहाल से यहां की भाषा में ही उल्लास को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उन्होंने यह मधुर भजन सामने लाया है। इस गीत को लखनपुर के फरुन यादव ने लिखा है। स्वर व संगीत स्वप्निल जायसवाल का है। इस वीडियो में रामगढ़ की खूबसूरती भी प्रदर्शित की गई है। स्वप्निल जायसवाल ने मुंबई में भी काम किया है।

वे गुजराती फ़िल्म में भी गाना गा चुके हैं। बंगला के साथ कई भाषाओं में गीत गा चुके स्वप्निल इन दिनों छत्तीसगढ़ में ही है। सरगुजा के उदयपुर निवासी स्वपनिल को इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से भी सम्मानित किया जा चुका है। श्री रामोत्सव में उनका भजन- सजाबो घर,गली,परछी.. अवधपुरी राम आए हैं..मनाबो मिल के दीवाली,दीया मन के जलाबो जी..अबड़ दिन बाद मिले है मौका ए तिहार मनाए के..धन्य है भाग हमरो घर प्रभु जी चल के आए हैं..को जबरदस्त प्रतिसाद मिल रहा है।

सैनिक स्कूल रीवा और केंद्रीय विद्यालय अंबिकापुर से शिक्षा प्राप्त स्वप्निल संगीत के प्रति समर्पित है। उन्होंने अपने घर में ही स्टूडियो भी बनाया है। बालीवुड के मशहूर गायक अरिजीत सिंह के साथ भी उन्होंने गीत गाया है। सोनू निगम के चहेते स्वप्निल इन दिनों चार चैनल के माध्यम से अपनी संगीत कला का जलवा बिखेर रहा हैं। उनके चार चैनलों में एक छत्तीसगढ़ी और एक नागपुरी भी है।

भक्ति गीत-संगीत पर भी उन्होंने एक नया चैनल शुरू किया है। इस उदीयमान गायक ने हिन्दी में भी एक नया भजन गाया है। इसे वीडियो का स्वरूप दिया गया है। इस वीडियो में ऐतिहासिक, पुरातात्विक व धार्मिक महत्व से जुड़े रामगढ़ पर्वत, प्रभु श्री राम की विशालकाय प्रतिमा के साथ रामगढ़ के अलग-अलग दृश्य को भी दिखाया गया है। वनवास काल में प्रभु श्री राम का आगमन रामगढ़ में भी हुआ था, इसी कारण रामगढ़ को भी वे अपने वीडियो के माध्यम से प्रचारित और प्रसारित कर रहे हैं।स्वप्नील जायसवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों प्रभु श्री राम से जुड़े नए भजन के पोस्टर की लांचिंग की तैयारी की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रीवा एयरपोर्ट लोकार्पण पर विशेष::विन्ध्य की उड़ान को लगे सुनहरे पंख!- राजेन्द्र शुक्ल     |     रोड की बदहाल के कारण रोज वाहन हो रहे हैं ज्यादातर खराब, एक ही दिन में पांच ट्रक के पहिए फूटे     |     बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान, रोज सुबह शाम मचाते हैं उत्पात     |     18 साल से अधूरी पड़ी अंबाडी डोला घाट की पुलिया के लिए लगभग 24 लाख रुपए हुए मंजूर     |     लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मनीष शाह बने रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति सदस्य     |     नगरपालिका अध्यक्ष ने  15 लाख से अधिक की लागत के निर्माण कार्यों का भूमि किया     |     गो हत्या के आरोप में महिला सहित एक व्यक्ति हिरासत में,दो आरोपित फरार     |     TODAY :: राशिफल शनिवार 19 अक्टूबर 2024     |     एसपी के निर्देश पर ट्राफिक पुलिस ने लापरवाह वाहन चालकों को दी समझाइश     |     Lady Justice Statue: ‘न्याय की देवी’ की सूरत बदली पर न्याय प्रणाली की सीरत भी बदलेगी?-अजय बोकिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811