Let’s travel together.

आबकारी विभाग की टीम ने मारा कंजरों के डेरों पर छापा, बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त

0 69

 

– 35 लीटर हाथ भट्टी मंदिरा ज़ब्त की गई व 2500 लीटर लहान मौके पर नष्ट किया

– कोलारस आबकारी की कंजरों के विरुद्ध कार्यवाही

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय, परिवहन की रोकथाम के लिए जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कोलारस क्षेत्र में कंजरों के डेरों पर छापामार कार्रवाई कर यहां पर 35 लीटर हाथ भट्टी मंदिरा ज़ब्त की गई व 2500 लीटर लहान मौके पर नष्ट किया गया। आबकारी विभाग द्वारा इस कार्यवाही में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम 1915 के अंतर्गत कुल 4 प्रकरण दर्ज किए गए। इस कार्यवाहियों में वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक तीर्थराज भारद्वाज , आरक्षक सतीश जयंत व रितिक धाकड़ शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |     केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रायसेन में कृषि मेला तैयारियों का निरीक्षण कर भूमिपूजन करेंगे     |     शिवोम दुर्गा शक्तिपीठ मंदिर में हुआ महा आरती का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किए 251 ज्योति कलश के दर्शन     |     खेत की माटी में जो अपना खून-पसीना मिलाता है, असली सोना वही उगाता है- अनुज शर्मा     |     धरसीवां को मिली सौगात: तीन ग्रामों में ‘मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ’ की स्वीकृति     |     जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया कूंरा नगर पंचायत का घेराव     |     सरपंच संगठन ने प्रमुख सचिव से की मुलाक़ात, पंचायतों की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811