Let’s travel together.

400 से अधिक बच्चों ने बनाई राम नाम की मानव शृंखला, भाजपा के संगठन महामंत्री ने किया वीडियो पोस्‍ट

0 73

 शिवपुरी। इन दिनों पूरा भारत राम नाम मय हो गया है। जहां देखों सिर्फ राम नाम गूंज रहा है। इसी क्रम में सोमवार को बदरवास के निजी स्कूल में 400 से अधिक बच्चों ने च्रामज् नाम की मानव श्रृंखला बनाकर भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के साथ भारत में राम राज्य स्थापित होने की प्रार्थना की।

शिक्षक घनश्याम शर्मा का कहना है कि भारत के हर बच्चे के रोल माडल मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु राम ही होने चाहिए, क्योंकि राम चरित मानस से हमें एक आदर्श जीवन जीने के सूत्र प्राप्त होते हैं। यही कारण है कि उन्होंने राम नाम की मानव शृंखला बनवाई है, क्योंकि वह इस मानव श्रृंखला की चर्चा के बहाने ही सही भगवान राम और उनके चरित्र की चर्चा तो करेंगे।

विश्व हिन्दू परिषद ने एक पखवाड़े में गृह संपर्क अभियान के तहत एक लाख 80 हजार से अधिक परिवारों को अयोध्याधाम से आए पीले अक्षत देकर रामलला के दर्शनों के लिए आमंत्रित किया है। विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष पप्पू वर्मा ने बताया कि गृह संपर्क अभियान को तीन दिन और चलाया जाएगा। तीन दिनों में स्कूल, कालेजों व हास्टल में 20 हजार से अधिक युवाओं से संपर्क कर रामलला के दर्शनों के लिए आमंत्रित किया जायेगा। इस अभियान का शुभारंभ एक जनवरी से किया गया था। गृह संपर्क अभियान के अंतिम दिन 19 हजार 200 परिवारों से संपर्क कर 22 जनवरी के बाद रामलला के दर्शनों के लिए आमंत्रित किया। इन क्षेत्रों में चला गृह संपर्क अभियान: विश्व हिंदू परिषद द्वारा चलाये जा रहे अक्षत वितरण गृह संपर्क अभियान के तहत अचलेश्वर मंदिर, शांतिनगर, जीवाजी गंज, दौलत गंज, राम मंदिर, बावन पायेगा, सूबे की गोठ, मूर्ति वाला मोहल्ला संजय नगर, जागृति नगर, गोयल वाटिका, निम्बा जी की खोह, आनंद नगर बस्ती में शील नगर, मोतीझील बस्ती, मोतीझील, बदना पुरा, भूतेश्वर बस्ती, विवेकानंद नगर हरिशंकरपुरम बस्ती के नवाब सिंह की कालोनी, सी ब्लाक, न्यू पुल के पास, ब्लाक बी आदि में 378 टोली के माध्यम से 19200 परिवारों के घर संपर्क करते हुए अक्षत, राम चित्र, राम मंदिर का स्टिकर देकर आमंत्रित किया गया। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष पप्पू वर्मा ने बताया कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा धार्मिक स्वतंत्राता का पहला पग होगा। इसके वाद भारत का उत्थान प्रारंभ होगा आज सारा जहां का हिंदू राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से अभिभूत है अब भारत में हिंदू समाज़ व हिंदू हितों की अवहेलना नही हो सकती जिस प्रकार वंदे मातरम जन -जन का मंत्र बना था और उसके जयघोष अयोध्या हुई हमारी मथुरा काशी की वारी है। अभियान में मुख्य रूप से मुकेश गुप्ता, मनोज रजक, मनोज गोड़िया, मुनेन्द्र कुशवहा, संजू राठौर,रविराज लूडेले, राजू गोस्वामी, दीपक माझी, नीरज उचिया, गजेन्द्र सिंह दिसोरिया, गोलू सेन, लाला सेवरिया, धर्मेन्द्र तिवारी, शेलेंद्र शर्मा, कोशल नगेले, उदय परमार,वीरेन्द्र झा सहित काफी संख्या में रामसेवक शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भक्तिमय माहौल में हुआ श्रीमद भागवत कथा का भव्य समापन     |     शिवपुरी के एक घर में घुस आए मिस्टर मगरमच्छ, मच गई अफरातफरी     |     तीन साल पहले हुई लव मैरिज, अब किया सुसाइड, डेढ़ साल की बच्ची अनाथ हुई     |     रायसेन पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं     |     भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न     |     अप्रैल में इस दिन से खत्म होगा खरमास, शुरू होंगे शादी-विवाह     |     चूनापत्थर खंदानो और क्रेशर की जाँच,चार क्रेशर सील     |     महुआ बीनने गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, हमले में भालू ने ग्रामीण का पूरा चेहरा खा लिया     |     भंडारण की व्यवस्था नहीं, खरीदी में देरी, गेहूं-चना औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर किसान     |     पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811