Let’s travel together.

मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे ठेकेदार ने डाले बौल्डर , राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने लिया एक्शन , एसडीओ को लगाई फटकार

0 107

 

एसडीओ ने सड़क ठेकेदार को थमाया नोटिस

यशवंत सराठे  बरेली रायसेन

बरेली नगर की मुख्य मार्ग की सड़क का निर्माण कार्य ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है वहीं डॉ गोगिया चौराहे से धोखेड़ा पेट्रोल पंप तक सड़क के दोनों किनारो पर ठेकेदार द्वारा पत्थर के बोल्डर डाले गए हैं जिस कारण राहगीरों को चलने में अशुद्ध हो रही है वहीं कोई बड़ी दुर्घटना के संकेत भी यह बोल्डर दे रहे हैं ।

भोपाल से बरेली आते समय लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री नरेंन्द्र शिवाजी पटेल ने सड़क किनारे बोलेरो को देखकर नाराजगी जाहिर करते हुए एनएचआई एसडीओ अहिरवार को फटकार भी लगाई और तत्काल संबंधित ठेकेदार से बौल्डरो को हटवाने को कहा जिला सह-मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी ने बताया कि राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि पत्थर के बड़े-बड़े बोल्डरों के कारण कभी भी कोई दुर्घटना घट सकती है कोई भी मोटरसाइकिल चालक फिसलकर चोटिल हो सकता है तत्काल सड़क के किनारे डरे बोल्डरों को हटवा कर गुणवत्तापूर्ण मुरम डलवाकर निर्माण कार्य किया जाए श्री पटेल ने कहा नहीं तो अगर कोई भी बोल्डरों के कारण दुर्घटना घटती है तो संबंधित ठेकेदार और अधिकारियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी नागरिकों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आना चाहिए।

इनका कहना है

मंत्री जी के निर्देश पर पत्थर के बोल्डरों को सड़क के किनारे से हटाने के लिए संबंधित ठेकेदार को नोटिस दिया है गुणवत्तापूर्ण कार्य किया जाएगा ।

बी.एल.अहिरवार , एसडीओ एनएचआई बरेली

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811