Let’s travel together.

टिकट के साथ जबरदस्ती बेचा पॉपकॉर्न, PVR को लग गया भारी जुर्माना

0 216

छत्तीसगढ़ के विलासुपर में पीवीआर सिनेमा को एक शख्स को टिकट के साथ जबरदस्ती पॉपकॉर्न बेचना भारी पड़ गया। इसके लिए वहां की उपभोक्ता फोरम ने कड़ा जुर्माना ठोका है। रामा मैग्नेटो मॉल में संचालित पीवीआर पर जिला उपभोक्ता फोरम ने 4 साल पुराने एक मामले में जुर्माना लगाया है। उपभोक्ता फोरम ने साथ ही जुर्माने की राशि 45 दिन के अंदर जमा करने को कहा है।

टिकट के साथ जबरदस्ती बेचा पॉपकॉर्न
यह मामला 18 जनवरी 2019 का है, जब दो मित्र पीवीआर उरी द सर्जिकल स्ट्राइक मूवी देखने के लिए आए थे, लेकिन यहां पर जब वो टिकट खरीदने लगे तो उन्हें टिकट के साथ जबरदस्ती पॉपकॉर्न लेने के लिए कहा गया। इसे परिवादी राजेंद्र प्रसाद शुक्ला ने लेने से मना कर दिया। उसने कहा कि उसे सिर्फ टिकट चाहिए, लेकिन परिवादी को बाध्य करते हुए पीवीआर ने टिकट के साथ काम्बो पैक देने की बात कही और कहा कि एक टिकट पर 100 रूपए के पॉपकॉर्न लेना जरूरी हैं, नहीं तो आपको टिकट भी नहीं मिलेगी।

लगा इतना जुर्माना
इसको लेकर परिवादी ने पीवीआर के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में शिकायत की और उऩ्हें एक नोटिस भिजवाया, जिसका जवाब अब पीवीआर की ओर से 3 साल बाद आया है। इस मामले की आखिरी सुनवाई 21 दिसंबर 2023 को हुई। मामले में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष आनंद कुमार सिंघल, सदस्य पूर्णमा सिंह व आलोक कुमार पांडेय ने सुनवाई की। मामले की पुष्टि होने पर विरोधी पक्षकार दोषी पाया ठगया। उसे मानसिक प्रताड़ना सहित 8 हजार रुपए व टिकट के 200 रुपए के साथ 9% वार्षिक साधारण ब्याज की दर से ब्याज भी अदा भी करने की बात कही गई। परिवादी राजेंद्र प्रसाद शुक्ला 18 जनवरी 2019 को पीवीआर मैग्नेटो मॉल में फिल्म देखने गए थे, जिसमें दो टिकट के साथ काम्बो पैक था। इसमें हर में 100 रुपए अधिक लग रहे थे। उसके साथ छोटा नमकीन पॉपकॉर्न व छोटी पेप्सी देने का उल्लेख था।

परिवादी को बीपी और मधुमेह की शिकायत
परिवाद राजेंद्र प्रसाद के तथ्यों व दस्तावेज देखने से यह तथ्य की पुष्टी हुई कि परिवादी प्रसाद को बीपी और मधुमेह की शिकायत है, जिससे स्मॉल काम्बो पैक की खाद्य सामग्री उसके लिए अनुपयोगी थी। ऐसी स्थिति में परिवादी द्वारा उक्त स्मॉल काम्बो पैक की खाद्य सामग्री खरीदने के लिए विरोधी पक्षकार द्वारा उसे उक्त खाद्य सामग्री खरीदने के लिए मजबूर किया जाना भी स्पष्ट हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं     |     भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न     |     अप्रैल में इस दिन से खत्म होगा खरमास, शुरू होंगे शादी-विवाह     |     चूनापत्थर खंदानो और क्रेशर की जाँच,चार क्रेशर सील     |     महुआ बीनने गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, हमले में भालू ने ग्रामीण का पूरा चेहरा खा लिया     |     भंडारण की व्यवस्था नहीं, खरीदी में देरी, गेहूं-चना औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर किसान     |     पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811