Let’s travel together.

विकसित भारत संकल्प यात्रा में 72 वर्षीय पूर्व नगर पालिका सीएमओ ने लगाया शीर्षासन, बताया योग का महत्व

0 110

 

-पूर्व सीएमओ और सीनियर सिटीजन ने करीब आधा घंटे तक शीर्षासन लगाया

शिविर में मौजूद लोगों ने बजाई तालियां और उत्साह बढ़ाया

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी नगर पालिका के पूर्व सीएमओ और 72 वर्षीय सीनियर सिटीजन रामनिवास शर्मा ने इस समय निकाली जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान शीर्षासन लगाकर योग का महत्व लोगों को बतायाा। शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत मानस भवन में शुक्रवार को लगाए गए शिविर के दौरान योग का महत्व बताते हुए पूर्व नगर पालिका सीएमओ और सीनियर सिटीजन रामनिवास शर्मा ने यहां पर करीब आधा घंटे तक शीर्षासन लगाया।
पूर्व सीएमओ रामनिवास शर्मा ने बताया कि वह कई वर्षों से योगासन करते हुए आ रहे हैं। खासकर शीर्षासन वह अपने घर पर एक घंटे के लिए लगाते हैं। इस दौरान उन्होंने इस शीर्षासन का महत्व बताते हुए बताया कि इस शीर्षासन से शरीर स्वस्थ रहता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। उन्होंने बताया कि इस शीर्षासन के अलावा और भी कई योग क्रियाएं वह करते हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान जब स्कूली छात्रों द्वारा योग प्रदर्शन किया जा रहा था। तो इस दौरान पूर्व नगर पालिका सीएमओ रामनिवास शर्मा ने भी शीर्षासन लगाने की अनुमति मंच पर मौजूद शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन और नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा से मांगी। इस दौरान मंच पर मौजूद भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम सहित अन्य भाजपा नेताओं ने भी पूर्व सीएमओ को शीर्षासन के लिए प्रेरित किया। इसके बाद पूर्व सीएमओ रामनिवास शर्मा ने शीर्षासन लगाकर योग का महत्व बताया। शिविर में इस मौके पर मौजूद सभी लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह वर्धन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |     एक महीने से बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,का घेराव कर हाईवे पर लगाया जाम     |     नरखेड़ा में शालिग्राम-तुलसी विवाह; करैया में पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा, देहरी में श्री कृष्ण उत्सव की धूम     |     बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811