Let’s travel together.
nagar parisad bareli

रायसेन की रामलीला :: देर तक युद्ध करने के पश्चात प्रभु श्री राम लक्ष्मण के हाथों से मारा गया कुंभकरण

0 111

 

6 वर्षों से घर पर सो रहा था कुंभकरण, रावण के कहने पर सैनिकों ने बामुश्किल उसे जगाया

सी एल गौर रायसेन

श्री रामलीला महोत्सव के चलते बुधवार को रामलीला मैदान में कलाकारों द्वारा कुंभकरण वध की लीला का मैदानी आकर्षक मंचन किया लीला को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे।

प्रस्तुत की गई लीला के अनुसार लंका पति रावण अपने भाई कुंभकरण जो की पिछले 6 वर्षों से गहरी नींद में अपने घर पर सो रहा था जिसे जगाने के लिए सैनिकों को भेजते हैं और उनके पास बुलाते हैं इस समय रावण ने पूरी दास्तान कुंभकरण को सुनाई परंतु कुंभकरण रावण को ही उल्टा ज्ञान देने लगा और बोला की भैया तुम सीता को वापस लौटा दो अब इस पृथ्वी पर भगवान विष्णु ने जन्म ले लिया है। इस प्रकार से कुंभकरण के वचन सुनकर रावण गुस्से में आ जाता है और कुंभकरण को ललकारते हुए कहता है कि तुम यहां उल्टा ज्ञान बता रहे हो तुम्हें यह पता नहीं की इन्हीं बालको ने बहन की नाक नाक काटी थी जिसका बदला लेना जरूरी है एक के बाद एक योद्धा अपना मरता जा रहा है। इस प्रकार से रावण ने विचार करते हुए सैनिकों को आदेश दिया कि जाओ इस कुंभकरण को मांस मदिरा का इतना सेवन कर दो कि इसकी बुद्धि भ्रष्ट हो जाए और युद्ध लड़ने के तैयार हो जाए। सेनिको ने ऐसा ही

किया इसके बाद कुंभकरण भगवान राम लक्ष्मण से युद्ध करने के लिए तैयार होता है और रन मैदान में जाकर ललकारता यहां पर कुंभकरण और भगवान श्री राम के बीच संवाद होता है इसके पश्चात दोनों ओर से काफी देर तक रन मैदान में युद्ध होता है अंत में जाकर भगवान प्रभु श्री राम लक्ष्मण कुंभकरण का वध कर देते हैं। कुंभकरण की आकर्षक भूमिका राजेश पंथी पहलवान द्वारा निभाई गई। रामलीला में दिनों दिन दर्शकों की भीड़ बढ़ती जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811