Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल सोमवार 25 दिसंबर 2023

0 65

मेष राशि– अपनी गलतियों और कमजोरियों को दूर करने का प्रयास करें। विपरीत विचारधारा वाले व्यक्तियों के साथ बहस न करें। व्यवसाय में आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नई संपत्ति खरीदने को लेकर विचार बना सकते हैं।

वृष राशि– करियर में कुछ अच्छा बदलाव हो सकता है। आपकी दिनचर्या काफी अच्छी रहेगी। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। आप कुछ विशिष्ट कार्यों की तरफ मुड़ सकते हैं। शुभ कार्यों में धन खर्च कर सकते हैं। धर्म-कर्म में दिखावा न करें।

मिथुन राशि- प्रेम संबंधों को लेकर थोड़े अधीर रहेंगे,लेकिन अपने दिल की बात कहने से बचें। नकारात्मक विचार आपके ऊपर हावी रहेंगे। अनिद्रा और घबराहट की समस्या हो सकती है। सीनियर्स आपसे असहमति व्यक्त कर सकते हैं।

कर्क राशि – प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को उत्तम सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आप जो काम करना चाहते हैं, वही करें। अधूरे काम पूरे होने से मन में काफी खुशी रहेगी। जीवनसाथी आपका उत्साह बढ़ाएगा।

सिंह राशि – सभी काम सरलता से  होंगे। अविवाहित लोग विवाह को लेकर काफी उत्सुक रहेंगे। आपकी कार्यशैली लोगों के लिये चर्चा का विषय बन रही है। राजनीति से जुड़े लोग अपनी कूटनीतिक क्षमता का शानदार प्रयोग करेंगे।

कन्या राशि – अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। विदेश में रहने वाले लोगों को घर की याद आएगी। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों का बॉस से झगड़ा हो सकता है। अपना व्यवहार संयमित रखें और दूसरों के मामलों में ज्ञान देने से बचें।

तुला राशि – शोध कार्यों के प्रति आपकी रुचि हो सकती है। दोस्तों के साथ मतभेद उभर सकते हैं। निम्न रक्तचाप और थकान की समस्या हो सकती है। दांपत्य जीवन थोड़ा उदासीन हो सकता है,लेकिन आप अपना व्यवहार जीवनसाथी के प्रति अच्छा रखें।

वृश्चिक राशि – किए गए कार्य से लोग प्रेरणा लेंगे। वैवाहिक संबंध काफी रोमांटिक रहने वाले हैं। किसी रिश्तेदार को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी रुचि बढ़ेगी।

धनु राशि –कारोबार में मनचाही उन्नति मिलने की संभावना है। मानसिक शांति के लिए मंदिर जा सकते हैं। धन की समस्या दूर होगी। आपकी दिनचर्या काफी अनुशासित रहेगी। घर में खुशियों का माहौल रहेगा।

मकर राशि- परिवार के कुछ लोग आपकी निंदा कर सकते हैं,लेकिन आपको उन पर अभी ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। कारोबार में स्थिरता रहेगी। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।

कुंभ राशि – किसी भी काम में विशेष मन नहीं लगेगा। किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह से समझ लें। आप बोरियत महसूस कर सकते हैं। घर की परिस्थितियों के सामने स्वयं को असहज महसूस करेंगे।

मीन राशि – संतान की उन्नति से आपका मन प्रसन्न रहेगा। किराए के घर पर रहने वालों के मन में नए घर को लेकर चिंता बढ़ सकती है। आप अपनी सधी हुई संवादशैली के प्रभाव से लोगों को अपने वश में कर लेंगे। उलझे हुए मामलों को सुलझा लेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |     फिल्मी स्टाइल में शराब ठेकेदार की गाड़ी का पीछा, डंडों से हमला और अड़ीबाजी; 5 नाबालिग समेत 8 पर केस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811