Let’s travel together.

विकसित भारत संकल्प यात्रा का गांव गांव दस्तक, तत्काल हो रहा समस्या का निवारण

0 164

मैं विधानसभा क्षेत्र की जनता का नौकर हूं आप सभी विधायक प्रतिनिधि – नरेंन्द्र शिवाजी पटेल

यशवंत सराठ  बरेली रायसेन

विकसित भारत संकल्प यात्रा शनिवार को उदयपुरा विधानसभा के खरगौन से होते हुए ग्राम भौडिया पहुंची ग्राम सरपंच हरिनारायण चौधरी ने ग्रामीणों के साथ संकल्प यात्रा का गांव में स्वागत किया सर्वप्रथम मां सरस्वती के समक्ष अतिथियों ने दीप प्रचलित कर और विधायक नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कन्या पूजन का कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।

कार्यक्रम में उदयपुरा विधानसभा विधायक नरेंद्र शिवाजी पटेल ने ग्रामीणों को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी विधायक ने कहा कि केंद्र प्रदेश सरकार ने ग्रामीण किसानों के लिए योजनाएं क्रियान्वित की हैं जानकारी अभाव में योजनाओं का लाभ जनता तक नहीं पहुंच पा रहा योजना लाभ पहुंचाने को विकसित भारत संकल्प यात्रा गांव-गांव पहुंच रही है आपकी सरकार आपके द्वारा आई है और तत्काल आपके काम होंगे उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार ने किसानों एवं गरीबों के कल्याण को कार्य किए हैं।

नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि उदयपुरा विधानसभा की जनता का मैं नौकर और जनता मेरी मलिक आप सभी विधायक प्रतिनिधि है और सरकार की योजनाओं का हर पात्र व्यक्ति को अधिकार के साथ लाभ मिलना चाहिए कहीं भी कोई भी दिक्कत हो सिर्फ नियम और सही काम हो उसके लिए मैं 24 घंटे आपकी सेवा के लिए आपके खड़ा हूं | कार्यक्रम में विधायक ने पात्र हितग्राहियों को बुजुर्ग पेंशन प्रमाण पत्र वितरण किए वहीं पात्र महिला हितग्राहियों को गैस चूल्हे कनेक्शन वितरित किए वहीं जल मिशन के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मशीन भी सौंपी कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा विभिन्न खाद्य पदार्थों के स्टाल भी लगाएं गए जिनका विधायक ने निरीक्षण किया और प्रशंसा भी की ग्रामीणों ने गांव की समस्याओं को लेकर विधायक को आवेदन दिए जिस पर नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि सभी आवेदनों का हल किया जाएगा |

संकल्प यात्रा में जनपद अध्यक्ष प्रभा बृजगोपाल पटेल,नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत चौधरी, नगर उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत,जिला पंचायत सदस्य शेरसिहं चौधरी, घनश्याम सिंह रघुवंशी, जिला मंत्री सीमा चौहान, मण्डल महामंत्री अभिषेक रघुवंशी,अशोक पटेल, हरिशंकर मेहरा, सरपंच हरिबाई हरिनारायण चौधरी, उपसरपंच हरगोविंद धाकड़,राजेश धाकड़, मोहन सिंह धाकड़,सुदीप चौधरी,योगेश पटेल,रितिक ठाकुर, रणधीर धाकड़,जिला सह-मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा के एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन     |     नारी एक जिम्मेदारियां अनेक:: ट्रैफिक सिंगिंग कॉर्प सोनाली सोनी और पंखुरी किरनप्रकाश सहित पांच समाज सेवियों को आवाज अवार्ड     |     परिवार को सशक्त और सुखी बनाने का स्थान है रसोई     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811