Let’s travel together.

सौतेली बेटी और दामाद ने की थी हत्या,अज्ञात शव मिलने के बाद पुलिस ने किया पर्दाफाश

0 270

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
हलाली डैम छोटी पचमढ़ी पर 9 दिसंबर को अज्ञात व्यक्ति की लाश पुलिस ने बरामद की थी। पुलिस की तहकीकात में पता चला कि मृतक शंकर उर्फ इकबाल उम्र 60 वर्ष सुखी सेवनिया का रहने वाला था। 8 दिन से पुलिस साछ्या के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही थी। सोमवार को सलामत पूर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति की हत्या करने वाली सौतेली बेटी रेशमा 27 साल और दामाद बादशाह 29 साल को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि वहां सब साथ रहते थे। मृतक शराब पीकर रोज बार-बार गाली गलौज करता था इससे तंग आकर उन दोनों ने उसको हलाली डैम की छोटी पचमढ़ी पर लेकर आए पहले पत्थर से हमला किया इसके बाद धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद हथियार को लाकर बेरखेड़ी के पास आकर नदी में फेंक दिया। पुलिस ने उसको भी बरामद कर लिया है दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

9 दिन पहले हलाली डैम छोटी पचमढ़ी पर शंकर उर्फ इकबाल की लाश बरामद की थी शाछ्य के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही थी पता चला कि इसकी सौतेली बेटी रेशमा और उसका पति बादशाह दोनों ने मिलकर हत्या कि हैं। रेशमा ने पहले पति को छोड़ दिया है 5 महीने पहले ही बादशाह से निकाह किया है।
रोज-रोज गाली गलौज से तंग आकर दोनों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है। दोनों ने कबूल कर लिया है।
दिनेश रघुवंशी थाना प्रभारी सलामतपुर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811