रायसेन। संस्कृत भारती रायसेन द्वारा सरस्वती विद्यालय रामलीला मैदान रायसेन में नि शुल्क संस्कृत संभाषण शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसका समय शाम को 6:00 बजे से 7:30 बजे तक रहेगा 10 दिनों तक चलने वाले इस शिविर में प्रतिदिन डेढ़ घंटे में संस्कृत में बातचीत करना सीखेंगे यह शिविर पूर्णतः निशुल्क रहेगा जिसमें दसवीं उत्तीर्ण किसी भी आयु वर्ग के लोग संस्कृत सीख सकते हैं प्रशिक्षक के रूप में बृजभूषण तिवारी,कैलाश कुमार कुशवाह तथा रामस्वरूप धाकड़ उपस्थित रहेंगे 23 दिसंबर को इस शिविर का समापन होगा इसी दिन गीता जयंती का आयोजन किया जाएगा जिसमें अनेक विद्वान अपने विचार रखेंगे।
न्यूज़ सोर्स- बृजभूषण तिवारी जिला अध्यक्ष संस्कृत भारती रायसेन