Let’s travel together.
nagar parisad bareli

देश के केंद्र एवं राज्यो के हजारों कर्मचारी पुरानी पेंशन की मांग को लेकर जंतर मंतर पर जुटे

0 176

नईदिल्ली ।भारत की राजधानी दिल्ली में जंतर मंतर पर भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध संगठन सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय परिसंघ के आह्वान पर देश भर के हजारों राज्य एवं केंद्रीय कर्मचारी एकत्रित हुए तथा जंतर मंतर पर धरना दिया। जिसमें पुरानी पेंशन लागू करने की मांग की गई। भारत की अनेक राज्यों ने पुरानी पेंशन देने के लिए आदेश किए हैं। कर्मचारियों को आस्वस्त किया है ,परंतु देश के संविधान के अंतर्गत राज्य की इकाइयों को अपने वित्तीय व्यय में बिना केंद्र की अनुमति के संशोधन करने का प्रावधान नहीं है। जिसके कारण उन राज्यों में दी गई पेंशन भी आधी अधूरी हो गई। जिसके तकनीकी कारणों से कर्मचारियों की पेंशन व्यवस्था में सुधार नहीं हो पाया है और कर्मचारी ठगा जा रहा है।

भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय महामंत्री रविंद्र हिमते ने सरकार को घेरते हुए कहा कि जब धारा 370 हटाई जा सकती है, देश में राम मंदिर का निर्माण किया जा सकता है, 35 ए में संशोधन किया सकता है, तो पुरानी पेंशन भी लागू की जा सकती है, और सरकार को कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी जानी चाहिए। जिसकी हम मांग करते हैं। यदि पुरानी पेंशन लागू नहीं की जाती तो पूरे देश में बृहद मात्रा में आंदोलन किए जाएंगे।
राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के महामंत्री विष्णु वर्मा  ने उद्बोधन में कहा कि अनेक सरकारों ने जो पुरानी पेंशन देने के आदेश दिए हैं ,जिसमें छत्तीसगढ़ और राजस्थान हैं वह विसंगति पूर्ण है। उसमें अपनी पुरानी एनपीएस की राशि को जो की कर्मचारियों की वेतन में से कटोत्रा की गई, उसका भुगतान नहीं किया जा रहा है । पेंशन पूरी तरीके से प्राप्त नहीं हो रही है, साथ ही कर्मचारियों से ऑप्शन मांगे जा रहे हैं ,कि एनपीएस की राशि आपके आज तक कटी हुई है ,वह केंद्र सरकार से आप स्वयं लेकर के आएंगे । जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की नहीं होगी । अतः पेंशन के मामले में कर्मचारी ठगा जा रहा है।


सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय परिसंघ के महामंत्री साधू सिंह  ने अवगत कराया की भारतीय मजदूर संघ के इस कार्यक्रम को देखते हुए। देश की वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण प्रतिनिधि मंडल को चर्चा के लिए आमंत्रित किया है जिसमें भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष हिरण मय पंडया, महामंत्री रविंद्र हिमते, संगठन मंत्री वी सुरेंद्रम, सह संगठन मंत्री गणेश मिश्रा, जीएनसी के प्रभारी एमपी सिंह, सह प्रभारी डिक्की सिंह, रेलवे के प्रभारी अशोक शर्मा , जीएनसी के महामंत्री साधू सिंह, राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष विपिन डोगरा, मुकेश सिंह संतोष सिंह सहित प्रतिनिधि मंडल में चर्चा करेंगे।

उक्त जानकारी देते हुए मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के महामंत्री हेमन्त श्रीवास्तव ने बताया कि धरना आंदोलन के मंच पर भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष हिरण्य मय पंडया महामंत्री रविंद्र हिमते, संगठन मंत्री वी सुरेंद्रम, सह संगठन मंत्री गणेश मिश्रा, जीएनसी प्रभारी एमपी सिंह, परिसंघ के महामंत्री साधू सिंह, डिक्की सिंह, अशोक शर्मा राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के महामंत्री विष्णु वर्मा उपस्थित रहे।धरना की अध्यक्षता राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष विपन डोगरा ने की, आभार जीएनसी के महामंत्री साधू सिंह जी ने व्यक्त किया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811