Let’s travel together.

मतदान सम्पन्न कराकर लौटे मतदान दलों का जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दुबे ने स्वागत गया

0 205

जिले में स्वतंत्र, शांति पूर्ण और रूप से मतदान संपन्न

रायसेन।मप्र विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत रायसेन जिले में 17 नवम्बर को मतदान सम्पन्न हुआ। मतदान दलों द्वारा मतदान संपन्न कराने के पश्चात जिला मुख्यालय रायसेन में शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में बनाए गए मतदान सामग्री वापसी केन्द्र पहुंचने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद दुबे ने मतदान दलों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल, अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम सांची विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक-122 लोक सेवा केन्द्र रायसेन का मतदान दल मतदान सामग्री वापसी केन्द्र पहुंचा। इस मतदान केन्द्र को दिव्यांग मतदान केन्द्र बनाया गया था। यहां दिव्यांग मतदानकर्मियों द्वारा सुचारू रूप से पूर्ण मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। जिले में विधानसभा निर्वाचन हेतु चारों विधानसभाओं उदयपुरा, भोजपुर, सांची और सिलवानी में बनाए गए कुल 1226 मतदान केन्द्र पर स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान सम्पन्न हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811