रायसेन – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीअरविंद दुबे ने जिले में मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए नया प्रयोग किया है। उन्होंने जिले की चारों विधानसभाओं में मतदाता जागरुकता के लिए बड़े-बड़े बैलून लगवाएं हैं। जिन्हे सार्वजनिक स्थलों पर लगभग सौ फीट ऊंचाई पर हवा में टांगा गया है। बैलून पर मतदान के जागरुकता संबंधी संदेश लिखे हैं। जिन्हे पढकऱ लोग जागरूक हो रहे हैं। यह बैलून सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल के सहयोग से लगाए गए हैं। उक्त बैलून रायसेन जिले की चार तहसील मुख्यालय रायसेन, उदयपुरा, बेगमगंज एवम देवरी में लगाए गए हैं जिला कलेक्टर रायसेन ने बैक के सराहनीय योगदान हेतु सेन्ट्रल बैंक भोपाल अंचल प्रमुख श्री तरसेम सिंह जीरा एवम क्षेत्र प्रमुख श्री बी आर रामकृष्ण नायक जी का आभार व्यक्त किया है