Let’s travel together.
nagar parisad bareli

जनता के समक्ष झुककर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मांगे वोट

0 63

-कांग्रेस सत्ता की पार्टी है कुर्सी की पार्टी है

-शिवपुरी के ऊमरी में जनता दरबार में केंद्रीय मंत्री ने पहले जनता को प्रणाम किया और इसके बाद झुककर जनता से अपील की

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले की पांच विधानसभा सीटों पर इस समय चुनाव प्रचार जोरों पर है। इसी बीच शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के उमरी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जनता के समक्ष झुककर के उनसे वोट मांगे। सभा के दौरान जनता दरबार में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पहले जनता को प्रणाम किया और इसके बाद झुककर के जनता से अपील की वह शिवपुरी विधानसभा सीट से प्रत्याशी देवेंद्र जैन को वोट दें। इस सभा में ज्योतिरादित्य सिंधिया जनता के सामने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए भाजपा को वोट देने की अपील की।

कांग्रेस सत्ता की पार्टी और कुर्सी की पार्टी है –
ज्योतिरादित्य सिंधिया
शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के ऊमरी में आमसभा के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने भाजपा को वोट देने की अपील की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर निशाना साधा। श्री सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस सत्ता की पार्टी है कुर्सी की पार्टी है जबकि भाजपा विकास की सोच रखने वाली पार्टी है। भाजपा की सोच है कि हर वर्ग का विकास हो। श्री सिंधिया ने कहा महिलाओं को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश में लाडली बहन योजना सहित अन्य योजनाएं शुरू की गई हैं जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिले। इसके अलावा केंद्र की मोदी सरकार द्वारा 82 लाख महिलाओं को उज्जवला गैस कनेक्शन दिए गए हैं जिससे घरों में महिलाओं को आसानी से खाना बनाने में मदद मिले। हमारी सरकार ने गैस सिलेंडर 450 रुपए देने में संकल्प लिया गया है। श्री सिंधिया ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है।

कांग्रेस आ गई तो बंद हो जाएंगी योजनाएं-

इस सभा के दौरान सिंधिया ने कहा कि भगवान न करें यदि कांग्रेस आ गई तो जो योजनाएं चल रही हैं वह बंद हो जाएंगी। श्री सिंधिया ने कमलनाथ व दिग्विजय सिंह का नाम लिए बगैर उन पर जमकर निशाना साधा। अपनी सभा के दौरान एक हितग्राही महिला को मंच पर खड़कर महिला को मिलने वाली लाड़ली बहना योजना की राशि को लेकर ज्योतिरादित्य ने इस योजना का बखान भी किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811