भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ के निर्देशानुसार वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र वर्मा मंटू भैया को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी में महामंत्री के पद पर मनोनीत किया गया है।
मप्र कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने तत्सम्बन्धी नियक्ति पत्र जारी करते हुए कहा कि आप राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे की भावना अनुसार पार्टी संगठन की मजबूती हेतु सौंपे गये दायित्व का निर्वाह पूर्ण निष्ठा से करेंगे।
श्री वर्मा की इस नियक्ति पर कांग्रेसजनों एवं इष्ट मित्रो ने श्री कमलनाथ का आभार व्यक्त करते हुए श्री वर्मा को बधाई दी हे ।
गातव्य हे कि श्री महेंद्र वर्मा विदिशा जिले के कांग्रेस के कद्दाबर एवं लोकप्रिय नेता हे। श्री वर्मा की नियुक्ति से निश्चित रूप से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।
