यशवंत सराठे बरेली रायसेन
चुनावी रणभेरी का कांग्रेस ने वजाया विगुल , कांग्रेस के वयोवृद्ध एवं होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद रामेश्वर दयाल नीखरा ने फीता काट कर किया कार्यालय का शुभारंभ कांग्रेस के पूर्व विधायक भगवान सिंह राजपूत,बरिष्ठ नेता सुधीर दुवे,राकेश पालीवाल, राजेन्द्र पटेल, संजय मशानी राधामोहन रघुवंशी,इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित थे।इसके अलावा उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के भारकच्छ,देवरी,खरगोन, आदि से सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस कार्यालय में शामिल होकर कांग्रेस को विजयश्री हासिल करने का संकल्प लिया। उदयपुरा विधान सभा क्षेत्र के विधायक पद के उम्मीदवार देवेन्द्र पटेल को सभी उपस्थित वरिष्ठ जनो का आशीर्वाद मिला। ओजस्वी वक्ता पूर्व विधायक ने भाजपा की वखिया उधेड़ कर रख दी। कांग्रेस के अन्य वक्ताओं ने भी भाजपा सरकार की कथनी-करनी में अंतर ओर जुमलेवाज के साथ भ्रष्ट,वताया।
बरेली–सं.यशवन्त सराठे