Let’s travel together.
nagar parisad bareli

गज दशहरा उत्सव समिति के तत्वाधान में भव्य रूप से मनाया जाएगा विजय दशमी महापर्व

0 377

 

अनुराग शर्मा सीहोर

हर साल की तरह इस साल भी शहर के गंज स्थित राष्ट्रीय वीर दुर्गादास राठौर पार्क में आगामी 24 अक्टूबर को अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक दशहरा पर्व आस्था और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर करीब 41 फीट के पुतले का दहन किया जाएगा। इसके लिए गत दिनों उत्सव समिति की बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें समिति का अध्यक्ष बंटी राठौर को बनाया गया। इस कार्यक्रम अध्यक्ष देवेन्द्र विश्वकर्मा, महामंत्री दीपक मेवाड़ा, रितेश राठौर सर्किट, मीडिया सलाहकार जुगल पटेल, संयोजक पराग कौशल, अनिल बैरागी, चेतन राठौर, सम्मी राठौर, महेन्द्र विश्वकर्मा,मोनू राठौर, अनुराग शर्मा, उपाध्यक्ष देव वेदी, जितेन्द्र कचनेरिया, अरुन वर्मा, आकाश बाथवी, संजू लोधी, प्रभात यादव विजय विश्वकर्मा, मंत्री दिपांशु राठौर, प्रिंस राठौर, मुकुल राठौर आदि को शामिल किया गया।
समिति के अध्यक्ष बंटी राठौर ने बताया कि आगामी 24 अक्टूबर को मनाए जाने वाले दशहरा पर्व को लेकर समिति ने तैयारियां शुरू कर दी है। करीब 41 फीट रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। रावण दहन के दौरान सिर व नाभि के उपर चक्र व हाथ में तलवार घूमेगी। इसके अलावा मैदान पर राम रावण संवाद, रावण कुम्भकर्ण व मेघनाथ के पुतलों का दहन व भव्य आतिशबाजी की जाएगी।
मैदान पर भव्य देवी की विराजमान
इधर मैदान पर नवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर भव्य रूप से विधि-विधान से पूजा अर्चना की जा रही है। इसके अलावा प्रतिदिन भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष श्री भारत राठौर कार्यक्रम अध्यक्ष श्री जितेंद्र जी राठौर मां भवानी दुर्गा उत्सव समिति राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर पार्क गंज सीहोर ने श्रद्धालुओं से दर्शन और प्रसादी ग्रहण करने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811