विदिशा। थाना कोतवाली पुलिस विदिशा को चेन स्नेचिंग करने वाले 20 हजार रूपये के ईनामी अंतर्राज्यीय चेन स्नेचर गिरोह को गिरफ्तार करने एवं 6,20,000 रूपये का मशरूका जप्त करने मे सफलता प्राप्त हुई है।
जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली विदिशा पुलिस को पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री समीर यादव एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश तिवारी के कुशल मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आशुतोष सिहं राजपूत व उनकी टीम को विगत सप्ताह मे चेन स्नेचिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने एवं आरोपियो को गिरफ्तार कर लूट की गई गले की चेन बरामद करने मे सफलता प्राप्त हुई है ।

बताया जाता हे कि थाना कोतवाली विदिशा अंतर्गत विगत हनुमान मंदिर के पास वाले रास्ते से आगे मुखर्जी नगर से एक मोटरसाईकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियो द्वारा फरियादिया के गले से सोने की चेन मय लोकेट छीनकर भाग गये व गौशाला के पास बिठ्ठल नगर से एक मोटरसायकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियो द्वारा फरियादिया के गले से सोने की चेन छीनकर भाग गये रिपोर्ट पर थाना कोतवली मे अप. क्र. 596/23 धारा 392 भादवि व अप. क्र. 606/23 धारा 392 भादवि अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिये गये ।
उपरोक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए में श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला जी के द्वारा प्रकरण मे फरार आरोपियो की शीघ्र धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया एवं आरोपी गणो की गिरफ्तारी हेतु नगद 20 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया । श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री समीर यादव एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश तिवारी के मार्गदर्शन मे एक टीम गठित किया गया । टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र के आधार पर प्रकरण के आरोपियो की तलाश की गई ।

प्रकरण मे दिनांक 17.10.23 को मुखबिर सूचना पर संदेही गुलाम उस्मानी पिता शाहबुद्दीन उम्र 30 साल नि. डीगेट तेलीपाड़ा मथुरा उ.प्र. एवं आरोपी अर्जुन सौराष्ट्री पिता विक्रम उम्र 27 साल नि. लामाखेड़ा भोपाल को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की जिन्होने विदिशा मे 02 लूट की घटना एवं भोपाल मे लूट की घटना करना स्वीकार करने पर आरोपीगणो से लूट का माल कुल 04 नग सोने की चेन व 01 सोने का पेंडिल बरामद कर आरोपियो से लूट मे प्रयुक्त एक बिना नम्बर की पल्सर मोटरसाईकिल, दो चाकू जप्त कर आरोपीगणो को गिरफ्तार किया गया एवं घटना स्थल की तस्दीक करायी गई मामले की विवेचना जारी है ।
जप्त मशरूकाः-
03 सोने की चेन, एक सोने का पेंडिल, एक मोटरसाईकिल पल्सर, दो मोबाईल, दो चाकू, 1200 रूपये नगद कुल कीमती करीब 6 लाख 20 हजार रूपये ।
गिरफ्तार आरोपी
1. गुलाम उस्मानी पिता शाहबुद्दीन उम्र 30 साल नि. लामाखेड़ा भोपाल (म.प्र.) मूल निवासी डीगेट तेलीपाड़ा थाना गोविंदनगर जिला मथुरा (म.प्र.)
2. अर्जुन सौराष्ट्री पिता विक्रम उम्र 27 साल नि. लामाखेड़ा भोपाल (म.प्र.)
आरोपी गुलाम उस्मानी एवं अर्जुन सौराष्ट्रीय आयतन अपराधी हैं अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी गणों के विरुद्ध पूर्व में भी आगरा मथुरा व भोपाल में लूट व हत्या के प्रयास जैसे जगन्य अपराध दर्ज हैं अपराधिक सूची निम्नानुसार है।
आरोपी गुलाम उस्मानी पिता शाहबुद्दीन उस्मानी उम्र 30 साल नि. डीगेट तेलीपाड़ा थाना गोविंदनगर जिला मथुरा उ.प्र. हाल लामाखेड़ा भोपाल के आपराधिक रिकार्ड की सूची
क्र. थाना अप.क्र. धारा
1 थाना वृंदावन जिला मथुरा उ.प्र. अप.क्र.652/12 धारा 307 भादवि
2 थाना वृंदावन जिला मथुरा उ.प्र. अप.क्र.653/12 धारा 25 आर्म्स एक्ट
3 थाना गोतमनगर मथुरा उ.प्र. अप.क्र.298/19 धारा 25 आर्म्स एक्ट
4 थाना ताजगंज आगरा उ.प्र. अप.क्र.698/17 धारा 392 भादवि
5 थाना रकाबगंज आगरा उ.प्र. अप.क्र.237/17 धारा 392 भादवि
6 थाना शाहगंज आगरा उ.प्र. अप.क्र.292/16 धारा 392 भादवि
7 थाना हरिवर्वत आगरा उ.प्र. अप.क्र.280/17 धारा 392 भादवि
8 थाना अयोध्या नगर भोपाल अप.क्र.424/23 धारा 379 भादवि
9 थाना बैरागढ़ भोपाल अप.क्र.373/23 धारा 392 भादवि
10 थाना कोतवाली विदिशा अप.क्र.596/23 धारा 392 भादवि
11 थाना कोतवाली विदिशा अप.क्र 606/23 धारा 392 भादवि
आरोपी अर्जुन पिता विक्रम सौराष्ट्री उम्र 27 साल नि. लामाखेड़ा भोपाल के आपराधिक रिकार्ड की सूची
क्र. थाना अप.क्र. धारा
1 थाना अयोध्या नगर भोपाल अप.क्र.424/23 धारा 379 भादवि
2 थाना बैरागढ़ भोपाल अप.क्र.373/23 धारा 392 भादवि
3 थाना कोतवाली विदिशा अप.क्र.596/23 धारा 392 भादवि
4 थाना कोतवाली विदिशा अप.क्र 606/23 धारा 392 भादवि
दोनो आरोपीगण गुलाम उस्मानी व अर्जुन सौराष्ट्री थाना बैरागढ के अप.क्र.373/23 धारा 392 भादवि व थाना अयोध्या नगर अप.क्र. 424/23 धारा 379 भादवि मे फरार है ।
उक्त कार्यवाही मे आरोपीयो को गिरफ्तार करने मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आशुतोष सिहं राजपूत, उनि दीपक राठौर, उनि रणवीर सिंह, उनि ज्योति परिहार, उनि वीरेन्द्र पाल(सायबर सेल), प्र.आर. सुनील दुबे, प्र.आर. संजय दांगी, प्र.आर. अमित सक्सेना, प्र.आर. शमा परवीन, प्र.आर. धर्मेन्द्र शर्मा, प्र.आर. पवन जैन (सायबर सेल), प्र.आर. सचिन पवार(सायबर सेल), प्र.आर. रोहित रैकवार(सायबर सेल) प्र.आर. राजू सुरवड़े, प्र.आर. राकेश लोधी, प्र.आर. केशव शर्मा, आर. संदीप जाट, आर.अजय सिकरवार, आर. राघवेन्द्र सिकरवार, आर. सचिन सोनी, आर. गौरव तिवारी, आर. राजकुमार सिंह, आर. जितेन्द्र खटीक, आर. अरविंद पाठक, आर. रणवीर सिंह, आर. लक्की सिंह, आर. आनन्द गौतम(सीसीटीव्ही कंट्रोल), म.आर. भारती, सैनिक राजपाल का विशेष योगदान रहा है ।