चुनाव प्रभारी एवं उत्तरप्रदेश के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने दिया सांची विधानसभा क्षेत्र के मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन
विधानसभा चुनाव अति महत्वपूर्ण सभी कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से काम में जुटना है- दिनेश प्रताप सिंह
सी एल गौर
रायसेन। शनिवार को श्री राम परिसर में सांची विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले चारों भाजपा मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की अति आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विधानसभा चुनाव की व्यापक तैयारी एवं चुनाव प्रचार प्रसार में पूरी ताकत के साथ काम करने पर जोर दिया गया ।

इस मौके पर कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश शासन के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि आज जिस तरह से रायसेन सांची कार्रवाई एवं सचेत भाजपा मंडल की आवश्यक बैठक रखी गई है जिसमें सभी मंडलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद हैं आपको यह प्रण लेना है कि हर हालत में सांची विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की ऐतिहासिक जीत हो और रिकॉर्ड कायम हो सके ऐसी मेहनत पूरी ताकत के साथ आपको करना है, उन्होंने कहा कि यह विधानसभा चुनाव अति महत्वपूर्ण है हम भी आपकी तरह ही भाजपा के कार्यकर्ता हैं वैसे भी मध्य प्रदेश का और रायसेन जिले का कार्यकर्ता बुद्धिमान कार्यकर्ता है उन्होंने कहा कि यह विधानसभा चुनाव देश एवं प्रदेश के लिए हैं भारतीय संस्कृति को मजबूत बनाने हमारे प्रधानमंत्री जी कितनी मेहनत कर रहे हैं आज हमारी भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है इससे बड़ी कोई भी पार्टी नहीं है। उन्होंने कहा कि सांची विधानसभा क्षेत्र से आपके योग्य प्रत्याशी डॉक्टर प्रभु राम चौधरी को रिकॉर्ड मतों से जिताए क्योंकि कार्यकर्ताओं की दम पर ही भारतीय जनता पार्टी है। उन्होंने कहा कि बूथ प्रभारी से लेकर शक्ति केंद्र प्रमुख पन्ना प्रमुख अपनी प्रमुख जिम्मेदारी समझते हुए चुनाव का पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करें मैं आपके निरंतर संपर्क में रहूंगा उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि मैं आपके रायसेन जिले में सभी विधानसभा क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर रहा हूं और आपके बीच रहकर पूरे चुनाव के समय तक जब तक वोट नहीं पड़ जाते तब तक आपके क्षेत्र में रहूंगा। उन्होंने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि हर हालत में अपने क्षेत्र से भाजपा की जीत होना चाहिए।

इससे पूर्व कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम में मौजूद रायसेन, सांची, खरवई एवं साचेत मंडल के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस समय पूरी ताकत के साथ कामकाज में जुट जाए प्रत्येक शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक तेज गति के साथ काम करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि आगामी 17, 18 एवं 19 अक्टूबर को प्रत्येक शक्ति केदो पर शक्ति सम्मेलनों के आयोजन होना है जिसकी तैयारी में अभी से सभी कार्यकर्ता और जिम्मेदार पदाधिकारी जुट जाए। उन्होंने सभी मंडलों के पदाधिकारी एवं जिम्मेदार कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव प्रचार प्रसार जिसे जो जिम्मेदारी दी गई है वह अपना दायित्व पुरी ताकत के साथ निभाए और सांची विधानसभा क्षेत्र से हमारे प्रत्याशी डॉक्टर चौधरी साहब को ऐतिहासिक जीत दिलाए।

इस अवसर पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं सांची विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने कहा कि अब चुनाव में ज्यादा दिन का समय नहीं रहा है मैं सभी मंडल अध्यक्षों से लेकर सभी पदाधिकारी एवं ऊर्जावान हमारे कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वह अपनी जिम्मेदारी समझते हुए कामकाज में जुट जाए बाकी क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी मेरी है मैं किसी भी कीमत पर विकास कार्य करने में पीछे नहीं रहूंगा उन्होंने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव के प्रचार प्रसार में जुट जाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर आयोजित बैठक में जिला चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, धीरेंद्र सिंह कुशवाह, नगर मंडल अध्यक्ष जीतू आदित्य शर्मा, संतोष शर्मा, वीरेंद्र बघेल, बृजेश चतुर्वेदी, वीर सिंह पटेल, दातार सिंह मीणा, राकेश तोमर, चंद्र कृष्ण रघुवंशी, बबलू ठाकुर, कल्पना रघुवंशी, दीपक पंड्या, गिरधारी लाल शाक्य सहित सभी भाजपा मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे। कार्यक्रम समापन के अंत में उत्तर प्रदेश शासन के मंत्री देवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर प्रभु राम चौधरी, जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को शपथ भी दिलाई ।