देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन
स्वास्थ्य मंत्री ने सिविल अस्पताल की सौगात देकर आसपास क्षेत्र वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए गए थे परन्तु इस अस्पताल में आवारा पशुओं ने अपना अड्डा बना डाला अस्पताल प्रशासन बेखबर बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार इस विश्व विख्यात पर्यटक स्थल को विगत दिनों पचास बिस्तरीय सिविल अस्पताल का लोकार्पण करते हुए दर्जा मिल गया था वैसे भी यह अस्पताल में आसपास क्षेत्र के सैकड़ों लोग आकर अपनी विभिन्न बीमारियों का उपचार कराते हैं परन्तु इस अस्पताल में लोकार्पण के बाद से ही सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं ने अपना ठिकाना बना डाला परन्तु अस्पताल में आने वाले गंभीर मरीजों को इन आवारा पशुओं से खतरा मंडराता नजर आ रहा है

कभी भी यह आवारा पशु अस्पताल में आने वाले मरीजों को चोटिल कर सकते हैं जब इस अस्पताल के सिविल अस्पताल बनते ही इसमें अव्यवस्था फैलना शुरू हो चुकी है परन्तु इन सबसे अस्पताल प्रशासन बेखबर बनकर यहां आने वाले मरीजों की जान ख़तरे में डाल रहा है जिसका खामियाजा लोगों को भुगतने से इंकार नहीं किया जा सकता।