Let’s travel together.
nagar parisad bareli

उत्कृष्ट विद्यालय बक्सवाहा के तत्वाधान में निकाली गई जागरूकता रैली

0 24

अभिषेक असाटी बक्सवाहा

जिला शिक्षा अधिकारी एमके कोटार्य के निर्देशन में बीईओ बक्सवाहा पवन राय के मार्गदर्शन में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओ और स्कूल प्रबंधन द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें नारी शिक्षा, स्वच्छ नगर, स्वच्छ भारत, मतदाता जागरूकता एवं जैविक खेती के नारे लगाते हुए नगर का भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया गया।

उक्त जागरूकता रैली उत्कृष्ट विद्यालय से शुरू होकर बक्सवाहा बस स्टैंड स्थित कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय होते हुए नगर के भ्रमण उपरांत उत्कृष्ट विद्यालय में रैली का समापन किया गया रैली के उपरांत विद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छ भारत पर आधारित चित्रकला रंगोली एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किये गए बीईओ पवन राय ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता का संदेश देते हुए जैविक खेती के लिए भी प्रोत्साहित किया साथ ही लोगों को मतदान के लिए जागरुक करते हुए सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो के नारे छात्र छात्राओं द्वारा रैली के दौरान लगाए गए उक्त जागरूकता रैली में संपूर्ण विद्यालय के विद्यार्थियों एवं स्टॉप की मौजूदगी रही जागरूकता रैली के सफल आयोजन पर बीईओ पवन राय ने उपस्थित शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811