Let’s travel together.
nagar parisad bareli

शोभा यात्रा एंव जलाभिषेक के साथ पर्यूषण पर्व का आज हुआ समापन

0 57

 

अभिषेक आसाटी बक्सवाहा

आज मुनीसुब्रतनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर और पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन छोटा जैन मंदिर से पर्युषण पर्व के समापन के अवसर पर जलाभिषेक व शोभा यात्रा का कार्यक्रम किया गया ।

पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन छोटा मंदिर से शोभायात्रा का प्रांरभ किया गया जो वुधवारा बजार होते हुये राममंदिर गली से पटवन मुहल्ला पहुची वहॉ से पुराना बस स्टैन्ड होते हुये गॉधी चबूतरा पर भगवान का जलाभिषेक कार्यक्रम किया गया यहॉ समाज के लोगो को अभिषेक देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ इसके बाद बस स्टैन्ड होते हुये शोभायात्रा मंदिर जी पहुची। जहॉ शोभा यात्रा का समापन किया गया । शोभायात्रा मे सकल दिगंम्वर जैन समाज की समस्त महिलाओं और पुरूषो ने भाग लिया।
आत्मशुद्धि का पर्व पर्युषण
पर्यूषण के समापन पर सभा को सम्बोधित करते हुये उपाध्याय विनिश्चल सागर जी महाराज ने कहा कि पर्युषण पर्व आत्मा में रमण का पर्व है, आत्मशुद्धि का पर्व है। यह पर्व अहंकार और ममकार के विसर्जन करने का पर्व है। यह पर्व अहिंसा की आराधना का पर्व है। पर्युषण पर्व के बाद क्षमावाणी का महत्व समझते हुए जीव दया और क्षमा का महत्व बताते हुए कहा कि हर जीव से मन से क्षमा प्रार्थना करते हुए सभी को को मन से क्षमा दान देने में ही क्षमावाणी की सार्थकता है आज पूरे विश्व को सबसे ज्यादा जरूरत है अहिंसा की, मैत्री की। यह पर्व अहिंसा और मैत्री का पर्व है ।
अहिंसा और मैत्री द्वारा ही शांति मिल सकती है। आज जो हिंसा, आतंक, आपसी-द्वेष, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार जैसी ज्वलंत समस्याएं न केवल देश के लिए बल्कि दुनिया के लिए चिंता का बड़ा कारण बनी हुई हैं और सभी कोई इन समस्याओं का समाधान चाहते हैं। उन लोगों के लिए पर्युषण पर्व एक प्रेरणा है, , मार्गदर्शन है और अहिंसक जीवन शैली का प्रयोग है ।

वही मनोज जैन पंडित जी और अनिल कुमार जैन ने जानकारी देते हुए बताया की पर्युषण पर्व के दौरान जैन श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला सभी ने पर्युषण पर्व के दौरान धर्म लाभ अर्जित किया बही द्वेष भावना से ऊपर उठकर आज समस्त जैन समुदाय ने क्षमावाणी पर्व मनाया।
घर घर सजाई रंगोली

पर्यूषण पर्व के समापन के उपलक्ष्य मे शोभा यात्रा के लिये नगर के जैन समाज के बच्चो मे खासा उत्साह देखने को मिला , बच्चो द्वारा अपने अपने घर के समाने रंगो से भरी रंगोली बनाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811