रायसेन। सोम डिस्टलरी एवं ब्रेवरी रोजराचक रायसेन मैं फ्रेंचाइजी लाइसेंस FL-9A /B-3 अन्तर्गत 6 माह से अधिक अवधि की 10975 पेटियो जिसकी लगभग क़ीमत 6 करोड़ 27 लाख 8 हजार 350 रुपए-है का विधिवत नष्टीकरण कराया गया।
जिसमें समिति की अध्यक्ष श्रीमती वंदना पांडेय सहायक आयुक्त रायसेन श्री नवीन पांडेय ज़िला आबकारी अधिकारी संभागीय उड़न दस्ता भोपाल श्री ओमप्रकाश जमोद सहायक ज़िला आबकारी अधिकारी संभागीय उड़न दस्ता भोपाल श्री शरद पाठक प्रभारी ज़िला आबकारी अधिकारी रोज़राचक रायसेन श्रीमती प्रीति शैलेंद्र आबकारी उपनिरीक्षक तथा मुकेश श्रीवास्तव आबकारी उपनिरीक्षक रोज़राचक रायसेन उपस्थित थे।