Let’s travel together.

जन आशीर्वाद यात्रा पहुंची सियरमऊ हुआ जोरदार स्वागत मंत्री जी ने सरकार की योजनाओं का किया बखान

0 85

सियरमऊ रायसेन से तारकेश्वर शर्मा

मध्य प्रदेश भाजपा सरकार जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है तथा जन आशीर्वाद यात्रा में भारी सैलाब भी दिखाई दे रहा है।

गुरुवार को सिलवानी विधानसभा के ग्राम सियरमऊ में जन आशीर्वाद यात्रा पहुंची बस स्टैंड हनुमान मंदिर पर जोरदार हुआ स्वागत,

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री नगरीय प्रशासन भूपेंद्र सिंह ने  सरकार की योजनाओं का बखान भी किया,मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ शहर से लेकर गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा जा रहा है।

केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में कहा चाहे वह जनधन योजना हो आज सभी के खाते खुले हुए हैं और सभी के खाते में चाहे वो किसान सम्मन निधि के रूप में हो या लाडली बहन सभी के खाते में पैसे डाले जा रहे हैं यह भाजपा की ही सरकार है जो आपके दुख तकलीफों में तथा गरीबों के साथ खड़ी है।

वही 80 करोड़ गरीब परिवारों को मुक्त राशन केंद्र से लेकर राज्य सरकार द्वारा आपको दिए जा रहा है वही उज्जवल योजना रसोई गैस के माध्यम से महिलाओं के लिए निशुल्क गैस वितरण किए गए प्रधानमंत्री आवास योजना शौचालय योजना अनेक योजनाओं का नगरीय प्रशासन मंत्री जी द्वारा जनकल्याण योजनाओं के बारे में अवगत कराया कराया गया।

जन आशीर्वाद यात्रा में सिलवानी विधानसभा के विधायक रामपाल सिंह राजपूत द्वारा कहा गया इस विधानसभा में सड़कों की हालत ऐसी थी चलना तो सवार ही नहीं था लेकिन भाजपा सरकार ने आज इन सड़कों के विधानसभा में  जाल बिछा दिया है। 

बिजली के लिए ग्रामीण तरसते थे लेकिन भाजपा सरकार ने बिजली की भी पर्याप्त व्यवस्था कर दी।

जन आशीर्वाद यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा मौजूद थे उन्होंने अभी सरकार की योजनाओं के बारे में अवगत कराया और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार के लिए आशीर्वाद भी मांगा। सियरमऊ भाजपा पूर्वी मंडल के उपअध्यक्ष धर्मेंद्र शाह ने जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत किया,वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश खरे,सर्वेश खरे, अमित शुक्ला, विक्रम शाह,धीरेंद्र प्रताप शाह, बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811