Let’s travel together.
nagar parisad bareli

रघुवीर कानकास्ट की भट्टी ब्लॉस्ट में घायल श्रमिको की उपेक्षा का आरोप

0 52

-फेक्ट्री मालिक ने आरोपो को बताया गलत

सुरेन्द्र जैन धरसीवा रायपुर

ओधौगिक क्षेत्र सिलतरा में स्थित रघुवीर नामक फेक्ट्री में 1 सितंबर को भट्टी ब्लास्ट में तीन श्रमिको के घायल होने और उनका समुचित इलाज न कराने का आरोप श्रमिक ओर श्रमिक नेताओ ने लगाया है हालांकि फेक्ट्री मालिक ने इन आरोपो को निराधार बताया है।
सिलतरा पुलिस चौकी में संपर्क करने पर प्रधान आरक्षक कामता सिंह ने बताया कि ऐंसी किसी घटना की सूचना नहीं मिली कल पता करते हैं जबकि फेक्ट्री मालिक चांद सिंघल का कहना है कि उन्होंने पुलिस को ओर हेल्थ सेफ्टी दोनो को सूचना दी है।

समुचित उपचार न कराने का आरोप
श्रमिक नेता राजसिंह हाड़ा ने बताया कि घटना 1 सितंबर की है अलसुबह 4 बजे रघुवीर कानकास्ट फेक्ट्री की भट्टी अचानक ब्लॉस्ट हुई जिसमें एक श्रमिक के दोनो हाथ बुरी तरह झुलस गए उसका उपचार डीकेएस हॉस्पिटल रायपुर में चल रहा है श्रमिक नेता का आरोप है कि फेक्ट्री प्रबंधन उसका समुचित उपचार नहीं करा रहा है।
तीन श्रमिक हुए थे घायल दो के पैर टूटे
फर्नेश मेलटर राजकिरण व नन्दराम ने मजदूर इंटुक के जिलाध्यक्ष के नाम लिखे पत्र में अपनी पीड़ा बताई है उन्होंने लिखा है कि वह रघुवीर कानकास्ट फेक्ट्री में फर्नेश भट्टी में करते थे 1 सितंबर की अलसुबह 4 बजे फर्नेश भट्टी ब्लॉस्ट हुई वह जान बचाने कूदकर भागे इससे उनके पैर में फेक्चर हो गया शुरू में तो फेक्ट्री प्रबंधन ने कहा कि हम पूरा इलाज कराएंगे लेकिन अब न इलाज कराया न पेमेंट दे रहे श्रमिको द्वारा श्रमिक नेता को लिखे पत्र के बाद उन्होंने हेल्थ एन्ड सेफ्टी विभाग को इस मामले से अवगत कराया है।
स्थानीय पुलिस को सूचना नहीं
इधर स्थानीय सिलतरा पुलिस चौकी में संपर्क करने पर जानकारी मिली कि अभी तक उन्हें ऐंसी किसी घटना की कोई जानकारी ही नहीं है कल पता करेंगे।
फेक्ट्री मालिक ने सभी आरोपो को बताया निराधार
इस मामले में जब फेक्ट्री मालिक से चांद सिंघल से बात की तो उन्होंने कहा कि भट्टी ब्लॉस्ट नहीं हुई पंचर हुई थी दो श्रमिको के पैर में फेक्चर था उनका समुचित इलाज कराया गया उन्होंने ही कहा कि हम आगे काम नहीं कर पाएंगे उन्हें 2 माह का एडवांस दिया गया है और वह अपने मन से घर गए हैं जिसके दोनो हाथ झुलसे हैं उसका भी इलाज कंपनी करा रही है।
क्या कहते श्रमिक नेता
श्रमिक नेता राजसिंह हाड़ा का कहना है कि फेक्ट्री प्रबंधन पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के बिना श्रमिको से कार्य कराते है और उनका ईएसआईसी भी नहीं कराते हैं कंपनी बम काम करते हुए जिनके हाथ पैर टूट जाएं क्या दो माह के एडवांस से उनका उनके परिवार का पूरा जीवन कट सकता है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811