रायसेन। नगर के प्रमुख मार्गों पर हिंदू युवा संगठन द्वारा गौ रक्षा जन जागृति यात्रा निकाली गई और कलेक्ट्रेट में दिया ज्ञापन।
रायसेन के पाटनदेव हनुमान मंदिर से हिंदू युवा संगठन द्वारा गौ रक्षा जन जागृति यात्रा निकाली गई जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुई निकली और सांची मार्ग पर स्थित जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में पहुंचकर ज्ञापन दिया।

ज्ञापन के माध्यम से यह मांग की गई कि जिले में जितनी भी गौशाला संचालित हो रही है उन सभी गौशाला में क्षमता के अनुरूप गोवंश को रखा जाए गौशाला में 11 लोगों की समिति बन जाएं जिसमें सेवा भावी को जोड़ा जाए जिसमें राजनीतिक पार्टी के पदाधिकारी ना हो किसी भी व्यक्ति की गाय सड़क पर मिलती है तो नगर पालिका नगर परिषद पंचायत या पुलिस प्रशासन कम से कम ₹5000 का जुर्माना करें और कैस भी बनाएं जिले में गौशालाओं की लगातार मॉनिटरिंग के लिए कोर कमेटी बनाई जाए जो गौशालाओं निरंतर जांच करें जिले में बंद पड़ी गौशालाओं को प्रारंभ किया जाए कोई भी वाहन गोवंश की तस्करी में पाया जाए तो उसको राजसात किए जाने की कार्रवाई की जाए।