बरेली रायसेन से यशवन्त सराठे
नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी द्वारा श्रमिक सेड का लोकार्पण श्रमिक साथियों की उपस्थिति में किया गया, साथ ही श्रमिक नेता हिमकर उपाध्याय का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। मां सरस्वती की पूजा अर्चना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।तदुपरांत आमंत्रित अतिथियों का श्रमिक संघ के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।
श्रमिक संघ पूर्व अध्यक्ष खालिद खान ने श्रमिक सेड के लिए किये गये संघर्ष और श्रमिक सेड निर्माण में आने वाली परेशानियों का विस्तार पूर्वक वर्णन किया।तो वहीं श्रमिक नेता हिमकर उपाध्याय ने श्रमिक सेड के लोकार्पण को एक बड़ी कामयाबी बताया। उन्होंने मजदूरों के लिए सर्वसुविधायुक्त श्रमिक सेड प्रदान करने के लिए नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत चौधरी , पार्षद गण एवं परिषद के अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। मजदूर संघ ने मजदूरों को टी-शर्ट वितरित की ।

नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत चौधरी ने कहा कि आगामी समय में हम और भी सुविधा इस सेट में श्रमिकों के लिए करेंगे ताकि उनको किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े जैसे सेट में पंखे कुर्सी लाइट की व्यवस्था आदि सेट के आसपास वातावरण को शुद्ध करने के लिए पौधारोपण आदि कार्यक्रम में अतिथियों के रूप भागचंद उईके प्रवासी आयोग अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त, पार्षद गण,सी एम् ओ पत्रकार संजय शर्मा , कर्मचारी संघ अध्यक्ष किशोर सिंह ठाकुर,ओमप्रकाश शर्मा, रामकुमार उपाध्याय, हरिसिंह ठेकेदार,अरविंद ठाकुर, हरीराम ठेकेदार प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद ठाकुर एवं आभार हिमकर उपाध्याय ने किया।