Let’s travel together.
nagar parisad bareli

जयस के प्रदेशाध्यक्ष पहुचें चंदपुरा गांव ,मृतक राजू आदिवासी के घर पहुंच कर जताया शोक

0 641

मीडिया से बोले घटना दुखद

सिलवानी रायसेन से देवेश पाण्डेय की रिपोर्ट

आदिवासी संगठन जयस के प्रदेशाध्यक्ष इंद्रपाल मरकाम गुरुवार को आदिवासी गांव चंद्रपुरा पहुचें तथा मृतक राजू आदिवासी के परिवार से मिल कर शोक संवेदना व्यक्त की । तय कार्यक्रम के तहत जयस प्रदेशाध्यक्ष इंद्रपाल मरकाम दोपहर के समय चंद्रपुरा गांव पहुचें । यहां पर राजू आदिवासी जिसकी मौत  बीते दिनो खमारिया गांव में दो समुदायो के बीच हुई हिंसक झड़प में  हो गई थी। के निवास पर पहुचें । तथा मृतक के माता पिता, पत्नि व परिजनो से मिल कर राजू कि मौत पर दुख व्यक्त किया। तथा घटना को दुखद बताया। यहां पर उन्होने कहा कि संपूर्ण आदिवासी समाज व संगठन पीडि़त परिवार के साथ है। उन्होने प्रशासन की कार्रवाही पर भी संतोष जताया। प्रदेशाध्यक्ष के साथ विशेष रुप से जिलाध्यक्ष कुंवर सूर्यजीत सिंह भी मौजूद रहे।

          गांव पहुंचने से पूर्व प्रदेशाध्यक्ष इंद्रपाल मरकाम ने सिलवानी विश्राम ग्रह में मीडिया कर्मियो से भेंट की । सवालो के जबाव में उन्होने कहा कि खमारिया गांव में दो समुदायो ंके बीच हुई घटना अत्यंत निंदनीय है। उन्होने घटना में मारे गए दोनो मृतको के निधन पर शोक व्यक्त किया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811