यशवंत सराठे बरेली रायसेन
जन आशीर्वाद यात्रा से जन जन का आशीर्वाद लेने भारतीय जनता पार्टी लोगों के समक्ष जा कर अपनी विकास योजनाओं तथा अपनी उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखते हुए जनता का स्नेह प्राप्त कर रही है। भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी ने यह विचार रखते हुए कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी शिवराज सिंह चौहान सरकार जनता के बीच सरकार की उपलब्धियां गरीब जनता के लिए किए गए जनकल्याण की योजनाओं की पहुंचाने के लिए जन संपर्क यात्रा निकाल रही है । जिसमें मुख्यमंत्री , भाजपा प्रदेशाध्यक्ष केंद्रीय मंत्री गण, अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री जनता के बीच यात्रा के माध्यम से पहुंच रहे है ।

भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा 20 सितम्बर को उदयपुरा विधानसभा में यात्रा प्रवेश करेगी जो उदयपुरा ,देवरी से बरेली पहुंचेगी जहां पर विशाल सभा का आयोजन होगा और यात्रा का रात्रि विश्राम बरेली में होगा उदयपुरा विधानसभा के यात्रा संयोजक नेपाल सिंह राजपूत ने यात्रा की रात्रि विश्राम की जिम्मेदारी मण्डल अध्यक्ष अभिषेक राजपूत एवं रेवा सिंह गौदर ने दी गई है यात्रा के आगमन को लेकर भव्य तैयारियां चल रही है |
19 से 21 तक जिले में रहेगी यात्रा –
उक्त यात्रा रायसेन जिले में तीन दिन 19 ,20 एवं 21 सितम्बर को रहेगी। जन आशीर्वाद यात्रा के जिला प्रभारी पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र तिवारी ने बताया की उक्त यात्रा का रायसेन जिले में आगमन 19 सितम्बर 2023 को सुबह बजे होगा,जो सांची विधानसभा से होते हुए बेगमगंज विधानसभा में पहुंचेगी यात्रा का रात्रि विश्राम बेगमगंज में रहेगा,20 सितम्बर को प्रातः 10 बजे जन आशीर्वाद यात्रा बेगमगंज से प्रारम्भ होगी जो सुल्तानगंज से सिलवानी होते हुए उदयपुरा विधानसभा में प्रवेश करेगी जो उदयपुरा ,देवरी से बरेली पहुंचेगी जहां पर विशाल सभा का आयोजन होगा और यात्रा का रात्रि विश्राम बरेली रहेगा यात्रा 21 सितंबर को बरेली से यात्रा प्रारंभ होगी जो भोजपुर विधानसभा में प्रवेश करेगी यात्रा बॉडी पहुंचेगी जहां पर रथ सभा का आयोजन होगा इसके बाद बड़ी से होती हुई यात्रा सुल्तानपुर गोहरगंज अब्दुल्लागंज होते हुए मंडीदीप पहुंचेंगी जहां पर केंद्रीय स्तरीय सभा का आयोजन होगा जिसमें केंद्रीय बरिष्ट नेता शामिल होंगे ।