Let’s travel together.

शिवराज कैबिनेट की लगी मोहर,रिटायरमेंट तक अतिथि विद्वान नहीं होंगे बाहर,50 हज़ार मिलेगा वेतन

0 300

 

आभार मुख्यमंत्री जी,विद्वानों के पद को भरा मानते हुए,शीर्ष अधिकारी बनाएं बेहतर नीति:-डॉ देवराज सिंह
 डॉ अनिल जैन भोपाल
सूबे के सरकारी महाविद्यालयों में रिक्त पदों के विरुद्ध सेवा देने वाले महाविद्यालयीन अतिथि विद्वानों के भविष्य सुरक्षित मुद्दे पर आज़ शिवराज सिंह चौहान की कैबिनेट ने मोहर लगा दी है।कैबिनेट के निर्णय को ब्रीफ करते हुए कैबिनेट मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मीडिया के सामने निर्णय को रखा।अतिथि विद्वान महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ देवराज सिंह ने अपना बयान जारी करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद अदा किया है साथ ही निवेदन करते हुए उच्च शिक्षा विभाग के शीर्ष अधिकारियों से कहा कि वर्षों से नियमितीकरण की मांग अतिथि विद्वानों की रही है अतः मुख्यमंत्री जी के मंशानुसार एक बेहतरीन नीति बनाते हुए भविष्य सुरक्षित करें।आगे डॉ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने स्पष्ट कहा है कि अब कोई भी अतिथि विद्वान बाहर नहीं होंगे,अब अतिथि विद्वान शासन के कर्मचारी हुए,छुट्टी,वेतन,ट्रांसफर नीति,मेडिकल सुविधा आदि सभी की घोषणा शिवराज जी ने किया है।अब अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित होना चाहिए,अतिथि विद्वानों के पद हो भरा मानते हुए नीति बननी चाहिए।जैसा कि विदित हो कि 16 दिसंबर 2019 को विपक्ष में रहते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अतिथि विद्वानों की आंदोलन में शिरकत करते हुए नियमितीकरण भविष्य सुरक्षित का वादा कर आए थे तभी से अतिथि विद्वान अपनी मांग को लेकर कई बार आंदोलन प्रदर्शन कर चुके थे।

धन्यवाद सरकार,विद्वानों का नियमितीकरण (भविष्य सुरक्षित)ज्यादा ज़रूरी
इधर अतिथि विद्वान महासंघ के मीडिया प्रभारी डॉ आशीष पांडेय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए निवेदन किया कि अब उच्च शिक्षा विभाग के सम्मानित वरिष्ठ अधिकारी एक शानदार प्रस्ताव तैयार कर वर्षों से जिल्लत भरी जिंदगी जी रहे अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित करें।अतिथि विद्वानों के पास अनुभव योग्यता दोनों है।डॉ पांडेय ने बताया की अभी लगभग 300 से 400 अतिथि विद्वान बाहर है विभाग नई नियुक्ति प्रक्रिया रोककर जो पहले से अतिथि विद्वान बाहर है उनको व्यवस्था में ले।
इनका कहना हे-
इस ऐतिहासिक निर्णय का अतिथि विद्वान महासंघ स्वागत करता है।अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित होना चाहिए। उच्च शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से विनती है कि शानदार पॉलिसी लाएं जिससे अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित हो जाए।अतिथि विद्वान महासंघ हमेशा आभारी रहेगा।अतिथि विद्वानों के पद को भरा मानते हुए नीति बनाएं शीर्ष अधिकारी।
डॉ देवराज सिंह,अध्यक्ष अतिथि विद्वान महासंघ

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |     ज्वारे रखकर भक्ति भाव से हो रही माँ भगवती की उपासना, भव्य रूप से सजी माँ की बगिया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811