Let’s travel together.

नर्स का अनोखा प्रदर्शन, तबादले से नाराज नर्स सड़क पर कीचड़-पानी मे लेटकर दे रही धरना

0 773

 

अनुराग शर्मा सीहोर

जिला मुख्यालय के दूरस्थ ग्राम लाड़कुई में शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे एक नर्स भी सड़क पर लेट गई और विरोध प्रदर्शन करने लगी। नर्स का आरोप है कि उसका बिना कारण तबादला किया गया है। उल्लेखनीय है कि यहां के डॉक्टर पर अस्पताल का कबाड़ा बेचने और अस्पताल के डिलीवरी केस में लापरवाही बरतने के मामले में अनेक आरोप लगे थे । लेकिन प्रशासन ने डॉक्टर पर कार्रवाई करने के बजाय नर्स का तबादला कर दिया है।


जानकारी के अनुसार लाड़कुई के मुख्य मार्ग पर सुबह तक तो नजरा सामान्य था। बारिश होने के कारण चहल-पहल भी कम थी लेकिन सुबह लगभग 11 बजे यहां के अस्पताल में पदस्थ नर्स सड़क पर लेट गई और विरोध प्रदर्शन करने लगी। बताया गया है कि रीना मालवीय नामक नर्स का तबादलाकर दिया गया है।


उल्लेखनीय है कि इस ग्राम के शासकीय अस्पताल में लापरवाही के मामले लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। यहां के डॉक्टर पर कोरोना काल में दान में मिले सामान को कबाड़ी में बेचने के आरोप भी लगे थे जिसकी जांच चल रही है वहीं अस्पताल में डिलीवरी केस को लेकर भी लगातार विवाद की स्थिति बनी रहती है ऐसे में माना जा रहा था कि डॉक्टर पर प्रशासन कार्रवाई कर सकता है। लेकिन नर्स का अचानक तबादला हो जाने से नर्स नाराज हो गई है।
इस संबंध में कलेक्टर प्रवीण सिंह का कहना है कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है वह सीएमएचओ से बात कर रहे है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सुधीर डेहरिया का कहना है कि नर्स का तबादला होने का मामला है। जहां तक अस्पताल के डॉक्टर की लापरवाही का सवाल है उसमें जांच चल रही है मैं क्या कर सकता हूं और कुछ कह भी नहीं सकता हूं।भेरूंदा के थाना प्रभारी गिरीश दुबे का कहना है कि नर्स को रोड से हटाने के लिए वहां पहुंची पुलिस ने कहा है। लेकिन वह हटने को तैयार नहीं है। महिला पुलिस को भी मौके पर भेजा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |     ज्वारे रखकर भक्ति भाव से हो रही माँ भगवती की उपासना, भव्य रूप से सजी माँ की बगिया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811